गोंडा के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अतुल कुमार तिवारी को योगी सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। अतुल तिवारी ने टेंडर दिलवाने के बदले करीब सवा दो करोड़ रुपए का कमीशन मांगा था। जानकारी CM योगी तक पहुंची तो उन्होंने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। दरअसल, BSA अतुल के खिलाफ फर्नीचर सप्लाई करने वाली फर्म के ठेकेदार मनाेज कुमार पांडेय ने BSA और अन्य दो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि BSA ने 22 लाख रुपए एडवांस लेने के बावजूद उनका काम नहीं किया। सात दिन पहले ‘दैनिक भास्कर’ के स्पेशल शो ‘बात खरी है’ में BSA के ऊपर लगे आरोपों को प्रमुखता से दिखाया गया था। फिलहाल DM की रिपोर्ट पर सीएम योगी ने बीएसए को सस्पेंड कर दिया है। विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय ने सस्पेंशन का लेटर जारी किया है। अतुल के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। लखनऊ मंडल के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को जांच मिली है। निलंबित रहते अतुल तिवारी मंडलीय मुख्यालय में अटैच रहेंगे। सीट पर झूला झूलते…मुंह में पान, देखिए BSA के 2 विजुअल कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था केस गोंडा की एंटी करप्शन कोर्ट ने 2 नवंबर को BSA अतुल कुमार तिवारी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। इनमें जिला समन्वयक निर्माण विद्याभूषण मिश्रा और जिला समन्वयक जेम पोर्टल प्रेम शंकर मिश्रा भी आरोपी थे। तीनों पर 15 करोड़ के टेंडर के बदले 15% कमीशन मांगने का आरोप था। जस्टिस विपिन कुमार तृतीय ने FIR दर्ज करने और जांच के आदेश दिए। जबकि BSA ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया था। उन्होंने कहा था- मैंने किसी से कमीशन की मांग नहीं की। न ही किसी से पैसा लिया। ठेकेदार ने लगाए थे रिश्वत मांगने के आरोप
मोतीगंज थाना क्षेत्र के किनकी गांव के रहने वाले मनोज कुमार पांडे ने कोर्ट को बताया, 7 अक्टूबर 2024 को जेम पोर्टल के माध्यम से फर्नीचर सप्लाई का टेंडर लिया था। यह टेंडर 15 करोड़ रुपए का था। टेंडर मंजूर करने के बदले BSA अतुल कुमार तिवारी, विद्याभूषण मिश्रा और प्रेम शंकर मिश्र ने 15% कमीशन मांगा। 50 लाख रुपए एडवांस देने को कहा। 4 जनवरी, 2025 को मैंने 22 लाख रुपए बीएसए अतुल कुमार तिवारी, 4 लाख रुपए प्रेम शंकर मिश्रा और कुछ रकम विद्याभूषण मिश्रा को दी थी। इसके बावजूद टेंडर मुझे नहीं दिया। जब मैंने बाकी पैसा देने से इनकार किया तो मेरी फर्म को 2 फरवरी 2025 को ब्लैकलिस्ट कर दिया। मेरे खिलाफ नगर कोतवाली में फर्जी दस्तावेजों से टेंडर लेने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
रिश्वत न देने पर ऑफिस से निकाल दिया गया मनोज के अनुसार, BSA ने कहा कि बाकी 24 लाख रुपए जमा करो, नहीं तो फर्म ब्लैकलिस्ट कर देंगे। तब मैंने जवाब दिया कि जब पैसा मिलेगा, तब देंगे। इस पर बीएसए ने धक्का देकर ऑफिस से निकाल दिया। इसके बाद मैंने अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन पैसा नहीं लौटाया गया। बाद में प्रेम शंकर मिश्रा ने 1 लाख रुपए लौटाए, मगर बीएसए अतुल कुमार तिवारी और विद्याभूषण मिश्रा ने कोई रकम वापस नहीं की। तीनों अधिकारियों से वॉट्सऐप कॉल और मैसेज पर भी बातचीत हुई थी। इसके बाद 9 जून को जिला समन्वयक निर्माण विद्याभूषण मिश्रा की ओर से मेरे खिलाफ नगर कोतवाली में फर्जी दस्तावेजों से टेंडर लेने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इस पूरे प्रकरण की शिकायत गोंडा डीएम से की लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। विशेष न्यायाधीश विपिन कुमार तृतीय ने मामले की सुनवाई की। इसके बाद प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए गोंडा नगर कोतवाली पुलिस को बीएसए अतुल कुमार तिवारी, विद्याभूषण मिश्रा और प्रेम शंकर मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना कराने के निर्देश दिए। BSA ने सारे आरोप को निराधार बताया था जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया था। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा कोई भी कमीशन की मांग नहीं की गई है। न ही मेरे द्वारा कोई पैसा लिया गया है। इन्होंने गलत तरीके से कागजातों के आधार पर टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया था। जिसको लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनकी फर्म को ब्लैक लिस्टेड भी किया गया है, इसीलिए उनके द्वारा गलत तरीके से आरोप लगाया गया है। अतुल कुमार तिवारी मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में गोंडा के गायत्री पुरम में मकान बनाकर यहीं रहते हैं। वे 26 मार्च 2022 से 1 जुलाई 2024 तक डीआईईटी दर्जी कुआं में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात रहे। इसके बाद 1 जुलाई 2024 को उन्हें गोंडा का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनाया गया था। ……………………………. ये खबर भी पढ़ें… लग्जरी गाड़ियों का शौकीन है यूपी का करोड़पति बाबू, लखनऊ से गोंडा तक 6 आलीशान मकान; फर्जी नियुक्तियों से कमाए पैसे लखनऊ और गोंडा में करोड़ों के मकान, चलने के लिए स्कोडा से लेकर थार तक…ये अंदाज किसी रईसजादे का नहीं, बल्कि गोंडा के बेसिक शिक्षा कार्यालय के लेखा विभाग में तैनात बाबू अनुपम पांडेय का है। पढ़ें पूरी खबर…