गोरखपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, VIDEO:गैस लीकेज ब्लास्ट का खतरा, 25 फायर टेंडर प्लांट को ठंडा करते रहे

गोरखपुर के एक ऑयल प्लांट में शुक्रवार सुबह 4 बजे लगी भीषण आग देर रात तक बुझाई नहीं जा सकी। जिस टैंक में आग लगी, उसमें 50 हजार लीटर हेक्सेन गैस भरी थी। टैंक में धमाका न हो जाए, इसके लिए दमकल की 25 गाड़ियों से पानी की बौछार मारी गई। गैस लीकेज से आसपास के लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। दिल्ली से टेक्निकल एक्सपर्ट की 5 सदस्यीय टीम भी पहुंची है, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी थी। चीफ फायर अफसर ने बताया, ऑयल प्लांट के 500 मीटर इलाके में बनी करीब 3 छोटी-बड़ी फैक्ट्रियों को बंद करा दिया। बैरिकेडिंग कर दी गई। पब्लिक को घटनास्थल तक नहीं जाने दिया गया। मौके पर 12 जिलों से फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलाई गईं। दरअसल, गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी गीडा के सेक्टर-15 में राजेश रूंगटा की रूंगटा इंडस्ट्रीज लिमिटेड का ब्रान ऑयल (चावल की भूसी का तेल) का प्लांट है। शुक्रवार तड़के टैंक में जिस पाइप से गैस सप्लाई होता है, उसमें आग लग गई। इससे तेज लपटें उठने लगीं। फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। कर्मचारी बाहर आ गए। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। आग बुझाने के लिए 4 फायर अधिकारियों की टीम बनाई गई। डीएम दीपक मीणा ने कहा- आयल में आग लगने से अंदर वेपर बन रहा है। जिस टीम ने इस प्लांट का इंस्टालेशन किया है, उन्हें भी बुलाया गया है। 5 इंजीनियर दिल्ली से पहुंचे हैं। अभी तक कोई जनहानि नहीं है। 3 तस्वीरें देखिए… आग कैसे बुझेगी, टीम ने बताया? फैक्ट्री में लगी आग के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…