गोरखपुर के बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) परिसर में बुधवार दोपहर अफरातफरी मच गई। परिसर में अचानक एक 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। बैंक कर्मी और ग्राहक डर गए। सभी इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच किसी ने विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम बैंक परिसर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को पकड़ा और नजदीकी जंगल में छोड़ दिया। बैंक परिसर में मौजूद लोगों ने बताया- अजगर देखकर सभी डर गए थे। सभी खुद को बचाने के लिए भागने लगे। देखिए 2 तस्वीरें.. सतर्क रहने की जरूरत: DFO विकास यादव
DFO विकास यादव ने बताया- शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवरों का प्रवेश लगातार बढ़ रहा है। हाल की बारिश की वजह से आई बाढ़, आसपास के हरे-भरे क्षेत्रों में कमी और भोजन की तलाश में वन्यजीव शहर में आ रहे हैं। DFO ने चेतावनी दी कि समस्या केवल एक इलाके तक सीमित नहीं है। पूरे शहर में सतर्कता बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफरा-तफरी न मचाएं। वन विभाग को सूचना दें, जिससे जानवरों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। शहर में वन्यजीवों का प्रवेश चिंता का विषय
गोरखपुर चिड़ियाघर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह कहते हैं- घर के आसपास कचरा या भोजन खुले में न रखें, ताकि वन्यजीवों का शहर में प्रवेश कम किया जा सके। यह कदम न केवल नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि जंगली जानवरों को भी नुकसान से बचाता है। ——————- ये भी पढ़ें- मोदी बोले-देश में चिप से लेकर शिप तक बनाएंगे:किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं, नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया पीएम मोदी ने नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ किया। उन्होंने कारोबारियों से कहा कि हम चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं। इसलिए अपना बिजनेस मॉडल ऐसा बनाइए जो आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देता हो। बदलती हुई दुनिया में जो देश जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी ग्रोथ उतनी ही कॉम्प्रोमाइज रहने वाली है। इसलिए भारत को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं है। पढ़िए पूरी खबर…