गोरखपुर में 26 सितंबर की सुबह महिला की सिर कटी लाश मिली थी। पुलिस ने शरीर से अलग सिर को उठाकर गांव वालों को दिखाया। तब गांव वाले चेहरा देखकर बोले- यह तो भुईधरपुर की कलावती देवी (50) है। घरवालों को सूचना देकर पुलिस ने लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बहू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में देर शाम पोस्टमॉर्टम कराया गया। जहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से एक झटके में काटकर अलग की गई है। इस रिपोर्ट के बाद अब पुलिस मानव बलि एंगल पर भी जांच शुरू कर दी। ऐसा माना जा रहा है कि नवरात्रि का समय तंत्र-मंत्र करने वाले बलि देते हैं। उन्हें लगता है कि बलि देने पर उन्हें असीम शक्ति की प्राप्ति हो सकती है। कलावती ने नाक और कान में सोने की ज्वेलरी पहन रखी थी। जो मरने के बाद भी उसके शरीर में सुरक्षित मिले हैं। माना जा रहा है कि इस घटना को कोई चोर लुटेरे ने नहीं अंजाम दिया है। इससे भी बलि देने की संभावना और बढ़ जा रही है। इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए एसएसपी ने 5 टीमें गठित की हैं। पुलिस की एक टीम अब क्षेत्र में सक्रिय तांत्रिकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। कुछ तांत्रिकों से पूछताछ भी की गई है। भुईधरपुर स्थित घर से 500 मीटर दूरी पर कलावती की सिर कटी लाश मिली थी। जहां पर खून के निशान भी नहीं थे। पूजा-पाठ के बाद काटी गई गर्दन
पुलिस ने आस-पास और कलावती के घर में भी जाकर जांच पड़ताल की। लेकिन कहीं भी खून के निशान नहीं मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि किसी बंद घर में पूजा-पाठ के बाद रात करीब 1 से 2 बजे के बीच कलावती की गर्दन काटी गई है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की भी मदद ली है। टीम खोजी कुत्ता टोनी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची थी। इसके बाद से टोनी बार-बार कलावती के गांव और घर की तरफ भाग रहा था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कलावती की हत्या गांव के आस-पास ही की गई है। संदेह के आधार पर पुलिस कलावती की बहू उत्तरा देवी और बेटी को भी थाने ले आई है। घटना वाले दिन बहू और बेटी घर पर ही थे। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा 4 और लोगों को पुलिस ने घटनावाली रात ही उठाया है। उनसे भी पूछताछ चल रही है। वहीं शुक्रवार शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद कलावती के 13 साल के पोते ने गांव के पास स्थित घाट पर दाह संस्कार कर दिया है। कलावती के दोनों बेटे राजेश और जितेंद्र घर आने के लिए निकल चुके हैं। अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। इस एंगल पर पुलिस कर रही जांच
पूछताछ में पता चला है कि कलावती ने 2 माह पहले अपनी भैंस बेची थी। इसके बदले 1 लाख रुपए उसे मिले थे। उन रुपयों का क्या हुआ, इस बारे में भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अब ड्रोन वाले चोर, परिचितों से विवाद, बलि और आशनाई एंगल पर जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि घर के आस-पास ही हत्या की गई है। भुईधरपुर गांव के आस-पास कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस की एक टीम कैमरों को खंगाल रही है। घटना की जांच कर रहे एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया- पुलिस की 5 टीमें घटना का पर्दाफाश करने के लिए बनाई गई हैं। कई पहलुओं पर जांच चल रही है। बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। तांत्रिकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…
गोरखपुर में शुक्रवार सुबह एक महिला की सिर कटी लाश मिली। उसका सिर धड़ से अलग पड़ा था। चेहरा जमीन में धंसा हुआ था। इससे उसकी पहचान भी नहीं हो रही थी। शव के पास से एक हंसिया भी पड़ी मिली। सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने लाश देखते ही पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस वालों ने महिला का सिर हेलमेट की तरह उठाया। तब जाकर गांव वालों ने महिला की पहचान की। उसके परिजनों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या ड्रोन से चोरी करने वालों ने की है। घटना पीपीगंज थाना क्षेत्र की है। घर से 500 मीटर दूरी पर मिली लाश
मृतका की पहचान 50 वर्षीय कलावती यादव के रूप में हुई है। वह भुई धरपुर ग्राम पंचायत की रहने वाली थी। उनके पति दर्शन यादव की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला के 2 बेटे और 1 बेटी है। बड़े बेटे राजेश की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे जितेंद्र की 4 दिसंबर को शादी होनी है। बेटी की भी शादी हो चुकी है। दोनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं। कलावती का शव उनके घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। दवा लेने के लिए घर से निकली थी महिला
महिला की बहू उत्तरा देवी ने बताया-गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वह दवा कराने घर से निकली थीं। उन्होंने कहा था कि भुई धरपुर के पास मंगरू चौराहे पर बंगाली डॉक्टर के पास जा रही हैं। बाद में पता चला कि वह पीपीगंज डॉक्टर के पास चली गईं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह में 6 बजे कलावती की मौत की सूचना परिवार को मिली। उनकी लाश सड़क किनारे खेत में पाई गई। महिला के छोटे बेटे जितेंद्र की शादी 4 दिसंबर को तय है और दिवाली पर पति और देवर घर आने की तैयारी कर रहे थे। घटना की जानकारी पाकर दोनों भाई पुणे और राजकोट से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों ने ड्रोन चोरों पर शक जताया
ग्रामीणों का कहना है कि महिला की हत्या दूसरी जगह पर करके यहां शव फेंका गया है। इस वारदात के पीछे ड्रोन वाले चोर गिरोह का हाथ हो सकता है। गांव में पिछले कुछ दिनों से ड्रोन उड़ने और चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। रोज रात में हल्ला मचता है, लेकिन पुलिस अब तक किसी को पकड़ नहीं सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। ———————— ये खबर भी पढ़ें…. गोरखपुर में महिला की सिर कटी लाश मिली:चेहरा जमीन में धंसा हुआ था, गांव वाले बोले- ड्रोन वाले चोरों ने हत्या की गोरखपुर में शुक्रवार सुबह एक महिला की सिर कटी लाश मिली। उसका सिर धड़ से अलग पड़ा था। चेहरा जमीन में धंसा हुआ था। इससे उसकी पहचान भी नहीं हो रही थी। शव के पास से एक हंसिया भी पड़ी मिली। सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने लाश देखते ही पुलिस को सूचना दी। पढे़ं पूरी खबर…