गोरखपुर में बुधवार शाम 8 बजे कक्षा 4 में पढ़ने वाला छात्र लापता हो गया। घरवालों ने काफी खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तब परिजन चिलुआताल थाने पहुंचे। छात्र के बाबा ने शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस से अनहोनी की भी आशंका जताई। इसके बाद जिले के सभी थानों के वॉट्सऐप नंबर पर छात्र की फोटो शेयर की गई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी फोटो डाली। शहर में रेलवे स्टेशन, रोडवेज के पास सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। तब पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली। पुलिस के खोजी कुत्ते ने 4 घंटों में बच्चे को घर से ही ढूंढ निकाला। बच्चा घर के पहले फ्लोर के एक कमरे में छिपा था। फिर वहीं पर सो गया। पुलिस ने उसके मुंह पर पानी फेक कर जगाया। इसके बाद बच्चे ने बताया- शाम को ट्यूशन टीचर आते हैं। होमवर्क पूरा नहीं था। ट्यूशन से बचने के लिए वह छिपा था। पुलिस ने 4 घंटे में बच्चे को ढूंढ निकाला। जिसके बाद घरवालों ने राहत की सांस ली। मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला चिलुआताल क्षेत्र निवासी सदानंद सिंह ने बताया- मेरा पोता लक्ष्य प्रताप सिंह (10) कक्षा 4 में पढ़ता है। 24 सितंबर को वह स्कूल से आया। इसके बाद शाम 5 बजे बगल में ही स्थित एक स्कूल में खेलने गया था। काफी देर तक वह नहीं आया। तब उसे बुलाने गया। वहां पर लोगों ने बताया- लक्ष्य नहीं दिखा है। इसके बाद रिश्तेदारों के पास कॉल कर पूछताछ की गई। वहां भी नहीं मिला। फिर घर के आस-पास रहने वाले लोगों के घरों पर गया। चौराहे पर स्थित दुकानों पर भी देखा। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पूरा परिवार परेशान हो गया। सभी थानों पर बच्चे की फोटो शेयर की
चिलुआताल पुलिस को रात 8 बजे सदानंद सिंह ने सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने वायरलेस पर जिले भर की पुलिस को लक्ष्य के लापता होने की सूचना दी। उसकी फोटो भी शेयर कराई गई। मामला गंभीर देख एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव बच्चे के घर पहुंचे। उन्होंने स्कूल पहुंचकर वहां भी पूछताछ की। इसके बाद घर जाकर बच्चे की कॉपी किताब भी चेक की। कहीं कुछ क्लू मिल जाए। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत शहर के मुख्य स्थानों पर भी सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जाने लगे। एसपी नॉर्थ ने डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया। इसके बाद घरवालों से पूछताछ शुरू की। घर के सदस्यों ने बताया- डेली लक्ष्य स्कूल से आकर बगल में ही खेलने जाता है। इसके बाद घर पर शाम 5 बजे एक टीचर ट्यूशन पढ़ाने आते हैं। उनसे पढ़ता है। बुधवार को भी वह स्कूल से आकर ड्रेस निकाला था। इसके बाद कपड़े बदलकर खेलने गया था। खोजी कुत्ते टोनी को सुंघाई गई बच्चे की टी-शर्ट
पुलिस डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते टोनी के साथ बच्चे के खेलने वाले स्थान पर पहुंची। इसके बाद घरवालों से बच्चे का पहना हुआ एक कपड़ा मांगा गया। बाबा ने घर से बच्चे की स्कूल वाली शर्ट लाकर पुलिस को दी। बताया- यहीं शर्ट पहनकर लक्ष्य स्कूल गया था। इसके बाद शर्ट खोजी कुत्ते टोनी को सुंघाई गई। टोनी मुंह में कपड़ा दबाए, लक्ष्य के घर की तरफ भागा। इसके बाद फर्स्ट फ्लोर की सीढ़ियों पर चढ़कर वो भौंकने लगा। पुलिस भी फर्स्ट फ्लोर पर गई। एक-एक कमरे की जाकर तलाशी लेने लगी। तभी एक कमरे में बेड के पास एक कोने में लक्ष्य सोते हुए मिला। होमवर्क पूरा नहीं हुआ, तो कमरे में जाकर छिपा
पुलिस ने उसे जगाने की कोशिश की। वह नहीं जगा। तब पानी मंगाकर उसके मुंह पर मारा, तब वह जागकर बैठ गया। बच्चे को घर पर ही देख कर परिजन हैरान हो गए। पुलिस से पूछताछ में लक्ष्य ने बताया- मेरा होमवर्क पूरा नहीं हुआ था। मैं ट्यूशन नहीं पढ़ना चाहता था। इसलिए ऊपर के कमरे में आकर छिप गया। सोचा था टीचर चले जाएंगे, तब नीचे आ जाउंगा। लेकिन न जाने कब नींद आ गई। डॉग स्क्वायड टीम के प्रभारी धनेश्वर चौहान ने बताया- टोनी की उम्र 7 साल है। वह डाबरमैन नस्ल का है। इसकी वजह से पुलिस का समय बच गया। वहीं एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया- पुलिस की कई टीमें बच्चे की तलाश में लगाई थीं। बच्चा घर में ही सकुशल मिला है। पूछताछ कर बच्चे को घरवालों के हवाले कर दिया गया। —————— ये खबर भी पढ़ें… चंद्रशेखर बोले- सम्मान की लड़ाई लड़ने वालों को जेल भेजा:मैं मंत्री होता तो भाइयों को छुड़ा लाता, मेरठ में गुर्जर नेताओं से मिलने पहुंचे मेरठ में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को जिला जेल पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी समेत 17 गुर्जर नेताओं से मुलाकात की। जेल से बाहर आने पर उन्होंने कहा- अपने महापुरुषों के सम्मान की लड़ाई लड़ने वाले बेकसूर लोगों को जेल भेज दिया। पढे़ं पूरी खबर…