गोरखपुर में पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या:स्टूडियो में फोटो खिंचवाने गई थी, कहासुनी के बाद बीच बाजार की फायरिंग

गोरखपुर में बुधवार रात 8 बजे पति ने बीच बाजार अपनी पत्नी को गोली मार दी। खून से लथपथ हालत में पत्नी को लोगों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति हेलमेट में पिस्टल रख लाया था। पत्नी को गोली मारने के बाद पति करीब 25 मिनट तक वहीं खड़ा रहा। इस बीच वह कहता रहा- मैं इससे बहुत परेशान हो गया था। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। वारदात शाहपुर इलाके जेल रोड की है। पहले 3 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला… जेल रोड पर रहने वाले विश्वकर्मा चौहान की 15 साल पहले ममता चौहान से शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच डेढ़ साल से झगड़ा चल रहा था। दोनों अलग-अलग रहते थे। ममता 13 साल की बेटी मुक्ति के साथ शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास किराए का कमरा लेकर रहती थी। वह बैंक रोड पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। उसका मायका खजनी में है। एक गोली सीने और दूसरी हाथ में मारी
ममता बुधवार शाम 8 बजे स्कूटी से गीता वाटिका रोड स्थित राधिका स्टूडियो में खिंचवाने गई थी। इसी दौरान पति विश्वकर्मा चौहान बाइक से स्टूडियो के बाहर पहुंचा और ममता का इंतजार करने लगा। जैसे ही ममता स्टूडियो से बाहर निकली, दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दोनों में 5 मिनट तक बहस के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद विश्वकर्मा चौहान ने पिस्टल निकाल कर ममता को 2 गोलियां मार दीं। एक गोली ममता के सीने और दूसरी हाथ में लगी। इसके बाद ममता वहीं जमीन पर गिर गई। आस-पास के लोगों ने उसे विनायक हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विश्वकर्मा चौहान वहीं खड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विश्वकर्मा चौहान को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल पर पहुंचे शाहपुर थाने के एसएचओ नीरज राय ने बताया- जांच-पड़ताल की जा रही है। गोली मारने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… अखिलेश का करीबी सपा नेता टांड़ पर छिपा मिला, पुलिस से बचने के लिए गद्दा ओढ़कर लेटा, VIDEO में देखिए कैसे पकड़ा गया कन्नौज में अखिलेश यादव का करीबी सपा नेता कैश खां पुलिस से बचने के लिए टांड़ में छिप गया। गद्दा ओढ़कर लेट गया। पुलिस ने पूरे घर की तलाश ली, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस लौटने वाली ही थी कि एक पुलिसवाले की नजर टांड़ पर रखे गए गद्दे पर पड़ गई। उसने कुर्सी पर चढ़कर गद्दा हटाया, तो सभी हैरान रह गए। उसमें सपा नेता लेटा हुआ था। पुलिसवालों ने उसे नीचे उतारा और अरेस्ट कर लिया गया। इसका वीडियो सामने आया है। पढे़ं पूरी खबर…