गोरखपुर में बेटियों के सामने महिला का सुसाइड:मासूम बच्चियां मोहल्ले में चीखती रहीं- मेरी मां को बचा लो…नानी ने डांटा हैं

गोरखपुर में एक महिला ने बच्चों के सामने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। उसे फंदे से लटका देख उसकी 2 मासूम बेटियां चीखने चिल्लाने लगी। मोहल्ले में दौड़कर चिल्लाती रहीं- मेरी मां को बचा लो, नानी ने उन्हें डांटा है। वह नाराज होकर गले में फंदा लगाई हैं। उनके रोने चीखने की आवाज सुनकर आस-पास से लोग दौड़कर पहुंचे। लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी। पूरा मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया- अचानक उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पहले घर की 2 तस्वीर देखिए… नातिन ने मां की नानी से की थी शिकायत चिलुआताल थाना क्षेत्र के नौतन गांव में पूजा अपने 2 बच्ची के साथ रहती थी। वह पूजा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे बड़ी बेटी अंजली (13 साल) से खाना बनाने को लेकर उसकी बहस हुई। इसके बाद पूजा ने अंजली को एक थप्पड़ मार दिया। अंजली ने रोते हुए फोन पर मऊ में रहने वाली अपनी नानी से शिकायत कर दी। इसके बाद नानी ने पूजा को फोन किया और डांट फटकार लगाई। बेटी ने बताया- मां फिर हम लोगों पर गुस्सा करने लगी। करीब ढाई बजे उसने कमरे के कुंदे से फंदा बना लिया। मैंने और मेरी बहन मीठी (7 साल) ने देखा तो मां को रोकने लगी। लेकिन मां ने एक नहीं सुनी। वह लटकने लगी। हमनें उसे हिलाया। लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद हम दोनों बहनें मदद के लिए मोहल्ले में दौड़े। लोगों से कहा- मेरी मां को बचा लो, वह फंदे से लटकी हुई है। चीखने चिल्लाने पर बचाने आए पड़ोसी बच्चियों की आवाज सुनकर बगल के एक घर से नितेश बाहर निकले। वह एक घर में निर्माण कार्य करा रहे थे। वह दौड़ते हुए पूजा के घर में गए। तब पूजा फंदे से लटकी हुई थी। तब उन्होंने निर्माण में लगे मजदूरों को बुलाया। मजदूरों की मदद से फंदा काटकर पूजा को नीचे उतारा। तब तक पूजा मर चुकी थी। नितेश ने चिलुआताल पुलिस की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इस दौरान दोनों बच्चियां चीखने लगी। उन्हें भी पुलिस एंबुलेंस से साथ ले गई। दोनों बच्चियों को पुलिस ने सुरक्षित निगरानी में रखवाया है। 2014 में पति ने बनवाया था मकान चिलुआताल थाना प्रभारी ने बताया- साल 2014 में पूजा के पति सोनू ने नौतन में घर बनवाया था। वह ऑटो चलाता था। उसकी किसी बीमारी से डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद पूजा ही दोनों बच्चियों की परवरिश कर रही थी। अचानक उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़िए… कानपुर में काजल किन्नर के हत्यारोपी बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाई:सतना के होटल में मिली लाश, सुसाइड नोट में लिखा- मैंने भाई-बहन को मारा कानपुर में किन्नर काजल और उसके भाई के हत्यारोपी आकाश ने जान दे दी। सोमवार को उसका शव कानपुर से करीब 270 किमी दूर मध्य प्रदेश में सतना जिले के एक होटल में मिला। शव पर्दे से बने फंदे से लटक रहा था। आकाश, किन्नर काजल का दूसरा बॉयफ्रेंड था। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने लिखा- मैं कानपुर में 2 लोगों की हत्या करके आया हूं। दोनों भाई-बहन मुझे प्रताड़ित कर ब्लैकमेल कर रहे थे। मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं। मेरे पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। पढ़िए पूरी खबर