गोरखपुर में महिला बोली- मेरा डॉक्टर पति नपुंसक है:शादी को डेढ़ साल हो गए, कभी साथ नहीं सोया; बहाना बनाकर भाग जाता है

आगरा के बाद गोरखपुर में भी एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर नपुंसक होने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है- पति शारीरिक संबंध नहीं बना पाता। उसका इलाज चल रहा है। हमारी शादी को डेढ़ साल हो चुके हैं। इसके बाद से वह कभी मेरे साथ नहीं सोया। बहाने बनाकर दूसरे कमरे में भाग जाता है। पिता ने डॉक्टर जानकर 15 लाख रुपए दहेज और कीमती सामान दिया था। इसके बाद भी ससुरालवाले कार की मांग करते हैं। मायके में पति की बीमारी के बारे में बताया, तो ससुरालवालों ने मिलकर मेरी पिटाई कर दी। मुझे घर से निकाल दिया। महिला के बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति और 4 अन्य ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला गोला थाना इलाके का है। सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर… गोला इलाके में रहने वाली एक महिला के बड़े भाई ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उसने बताया कि मेरी बहन की शादी 25 अप्रैल, 2024 को खजनी इलाके के युवक से हुई थी। वह पशुओं का डॉक्टर है। शादी में 15 लाख रुपए दिए गए थे। इससे पहले तिलक में वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, कूलर, बेड, सोफा, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल और अन्य सोने-चांदी के जेवर दिए गए थे। 26 अप्रैल को बहन विदा होकर अपने ससुराल चली गई। इतना दहेज देने के बाद भी ससुराल के लोग खुश नहीं थे। हमेशा बोलते रहते थे कि बेटा डॉक्टर है। कम से कम कार तो देनी ही चाहिए थी। इस तरह ताने झेलकर भी बहन वहां रह रही थी। बाद में बहन ने जो बताया, उससे पूरे परिवार के होश उड़ गए। महिला बोली- साथ नहीं सोते पति
महिला ने बताया- शादी के बाद सुहागरात के दिन मैं अपने कमरे में पति का इंतजार करती रही। लेकिन, वह पूरी रात अंदर नहीं आए। सुबह मिले, तो बोले कि एक जरूरी केस आ गया था, मैं वहां चला गया था। मैंने भी बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद रोज रात को कोई नया बहाना बनाकर वह दूसरे कमरे में चले जाते थे। कई बार छत पर जाकर सो जाते थे। इससे मुझे टेंशन होने लगी। मैंने काफी दिनों तक इसकी वजह जानने की कोशिश की। डेढ़ साल बाद मुझे पता चला कि मेरे पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ हैं। उनकी दवा चल रही है। उनके बैग से मुझे ढेर सारी दवाएं मिलीं। इन दवाओं के बारे में पता किया तो सारी हकीकत सामने आ गई। इतनी बड़ी बात ससुराल के लोगों ने मुझसे छिपाकर शादी कराई। मैंने जब इस बारे में पति से बात की, तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन और दवा चलेगी फिर सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया
महिला ने बताया- पति की शारीरिक कमजोरी वाली बात मैंने अपने मायके में बताई। यह बात जब मेरी ससुरालवालों को पता चली, तो वो लोग नाराज हो गए। 15 नवंबर, 2025 को पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर मुझे खूब पीटा। मार-पीटकर घर से निकाल दिया। मेरे सारे जेवर और कपड़े भी अपने पास रख लिए। मायके से लोग समझाने गए, तो उन्हें मारने-पीटने की धमकी देकर घर से भगा दिया। गोला थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया- इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ————————- ये खबर भी पढ़ें… CA पत्नी बोली- पति नपुंसक, सुहागरात पर पता चला, ससुरालवालों ने कहा- जेठ से बच्चा पैदा करो आगरा में एक चार्टेंड एकाउंटेंट (CA) युवती की धोखे से एक नपुंसक युवक से शादी करा दी गई। शादी के बाद सुहागरात पर पत्नी का यह बात पता चली। इसके बाद ससुराल वालों ने कहा कि बेटे का इलाज चल रहा, जल्द ही ठीक हो जाएगा। इसके 5 महीने बाद भी पति सही नहीं हुआ। इसके बाद ससुरालवाले युवती पर जेठ से बच्चा पैदा करने का दबाव बनाने लगे। पढ़ें पूरी खबर…