गोरखपुर में मां- बेटी की हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने घर में घुसकर शांति देवी (75) और उनकी बेटी विमला देवी (50) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना रात 9:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घर का मुआयना किया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, आसपास के इलाके में लोगों में दहशत है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। खबर अपडेट की जा रही है।