गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 91 किमी बनकर तैयार हो चुका है। आज CM योगी इसका उद्घाटन करेंगे। योगी शुक्रवार सुबह आजमगढ़ के सलारपुर में उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से सफर करते हुए गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां भगवानपुर टोल प्लाजा पर भी लोकार्पण की औपचारिकता पूरी करेंगे। यहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे करीब 86 किलोमीटर का रास्ता एक्सप्रेसवे पर तय करेंगे। यह एक्सप्रेसवे चार जिलों- गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ को जोड़ेगा। गोरखपुर के जैतपुर से शुरू होकर आजमगढ़ के सलारपुर तक जाने वाले इस फोरलेन एक्सप्रेसवे का निर्माण 10 फरवरी 2020 को शुरू हुआ। पांच साल 4 महीने में यह एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हुआ है। जमीन सहित 7283.28 करोड़ रुपए में यह बनकर तैयार हुआ है। अब लखनऊ मात्र साढ़े घंटे में पहुंच सकेंगे
अब गोरखपुर के उरूवा, धुरियापार, खजनी, बेलघाट जाने में स्थानीय लोगों को काफी कम समय लगेगा। अभी गोरखपुर मुख्यालय से उरूवा जाने में एक घंटे लग जाते थे। लिंक एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरते हुए सिर्फ 20 से 25 मिनट दूरी तय करने में लगेगा। यही नहीं, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से वाया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर से लखनऊ की दूरी अब साढ़े तीन घंटे में तय हो सकेगी। इसके अलावा इसकी कनेक्टिविटी से लोग लखनऊ से होकर दिल्ली से लेकर आगरा तक के सफर का आनंद ले सकेंगे। घाघरा नदी पर कम्हरियाघाट में बने पुल का निरीक्षण करेंगे योगी
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान योगी रास्ते में घाघरा नदी पर कम्हरियाघाट में बने पुल पर उतरेंगे। करीब 10 मिनट तक पुल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद आगे गोरखपुर का सफर करेंगे। एक्सप्रेसवे पर भ्रमण करते हुए वह भगवानपुर टोल प्लाजा पर बने गोरखपुर छोर के लोकार्पण स्थल पर आएंगे। लोकार्पण की औपचारिकता को पूराकर यहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे। भगवानपुर टोल प्लाजा पर सुरक्षा फ्लीट को रवाना करेंगे योगी
भगवानपुर टोल प्लाजा पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान CM योगी यूपीडा की सुरक्षा फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यात्री सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस फ्लीट में 5 इनोवा, 5 कैंपर, 4 एम्बुलेंस, 2 क्रेन और 1 हाइड्रा वाहन शामिल हैं। सुरक्षा फ्लीट का गुरुवार को भगवानपुर टोल प्लाजा पर रिहर्सल भी किया गया। यूपीडा की फोटो गैलरी देखेंगे योगी
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों लोकार्पण स्थलों (आजमगढ़ और गोरखपुर) पर यूपीडा द्वारा लगाई गई फोटो गैलरी का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही वह दोनों जगहों पर अलग-अलग पैकेज में काम करने वाली फर्मों के निर्माण कार्मिकों के साथ फोटो खिंचाकर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। टोल प्लाजा के पास पौधरोपण करेंगे योगी
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मृतियों को संजोने के लिए भगवानपुर टोल प्लाजा के पास पौधरोपण करेंगे। वह हरिशंकरी लगाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ अन्य मंत्री और जनप्रतिनिधि भी पौधा लगाएंगे। यूपी में अभी 3 एक्सप्रेसवे का निर्माण काम चल रहा
1)- 591 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे
2)- 35 किमी लंबा बलिया लिंक एक्सप्रेसवे
3)- 63 किमी लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे यूपी में अभी 8 और एक्सप्रेसवे प्रस्तावित हैं