कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार को चूहे की वजह से 3 घंटे लेट हो गई। यात्रियों और क्रू को चूहा दिखा था। सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारकर एयरपोर्ट लाउंज में लाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने पूरे विमान में चूहे को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एयरलाइंस के टेक्निकल स्टाफ और ग्राउंड क्रू ने मिलकर विमान के हर कोने की जांच की। तब चूहे को पकड़ा गया। करीब 3 घंटे बाद रविवार शाम 6:04 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी। 189 सीटर विमान में 172 यात्री सवार थे। केबिन में घूम रहा था चूहा, यात्रियों ने मचाया शोर
दिल्ली से कानपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 2:10 बजे इंडिगो की फ्लाइट पहुंची थी। निर्धारित समयानुसार 2:55 बजे उसे दिल्ली के लिए रवाना होना था। इससे पहले फ्लाइट उडान भरती क्रू मेंबर की नजर केबिन में घूमते एक चूहे पर पड़ी। यात्रियों ने भी चूहा देखा। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। फ्लाइट के अंदर महिला यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद विमान में मौजूद मेंबरों और एयर होस्टेस ने सभी को शांत कराया। फिर सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुरंत फ्लाइट की उड़ान को रोका गया। फिर सभी यात्रियों को डी-बोर्ड कर किया गया। कुछ यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की तो एयरपोर्ट अधिकारियों ने उनसे कहा, जब तक चूहे का पता नहीं चल जाता और विमान पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं हो जाता, तब तक उड़ान नहीं भरेगा। इसके बाद यात्रियों को लाउंज लाया गया। 3 घंटे में चूहे को पकड़ा गया, फिर उड़ी फ्लाइट
एयरपोर्ट की डायरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि कानपुर एयरपोर्ट से रविवार दोपहर को इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 2:55 बजे यहां से दिल्ली उड़ान भरनी थी, लेकिन इस दौरान क्रू मेंबर और यात्रियों ने फ्लाइट के भीतर एक चूहा देख लिया। इसको लेकर यात्रियों ने विरोध किया और मामले की जानकारी एयरपोर्ट प्रशासन तक पहुंची। उड़ान को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। मेंटेनेंस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 3 घंटे में चूहे को पकड़ लिया गया। निदेशक ने बताया कि 111 यात्री कानपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। जबकि कई यात्रियों ने अपनी यात्रा को रीशेड्यूल कराया, तो कुछ ने टिकट कैंसिल कर दिया। ………………………… ये खबर भी पढ़िए- विधायक VIDEO बनाने लगे तो दहाड़ी बाघिन, डरकर लोग पीछे हटे; सीतापुर में युवक को खाने वाली बाघिन पकड़ी गई सीतापुर में 22 साल के युवक को खाने वाली आदमखोर बाघिन पकड़ी गई है। शनिवार रात 12 बजे बाघिन को घेरकर वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज किया। 50 लोगों की टीम एक महीने से इसकी तलाश में थी, लेकिन हर बार बाघिन टीम को चकमा देकर निकल जाती थी। पढ़ें पूरी खबर…