यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह (29) ने चोर सुनील कुमार (35) को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जीआरपी स्टेशन से पुलिसवाले आ गए। उन्होंने चोर को दबोच लिया। मऊ के रहने वाले सिपाही आकाश को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राइमरी इलाज के बाद लखनऊ KGMU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। KGMU के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिय अग्रवाल ने बताया- बुधवार सुबह 4.20 बजे GRP सिपाही को लाया गया था। घटना में उनके दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों पैरों को बचाया नहीं जा सका। सिपाही को ICU में रखा गया है। फिलहाल, हालत खतरे से बाहर है। स्टेशन पर मारपीट हो रही थी, तभी आकाश पहुंचे
जीआरपी सूत्रों के मुताबिक, गोंडा के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मंगलवार रात 11.30 बजे दो युवकों में मारपीट होने लगी। इसमें एक युवक ने सुनील कुमार पर जेब से पैसे चोरी करने का आरोप लगाया। मारपीट होती देख वहां ड्यूटी दे रहे सिपाही आकाश सिंह भी पहुंच गए। वह दोनों युवकों को पकड़कर जीआरपी थाने के बाहर ले आए। दोनों से पूछताछ की। इसके बाद एक युवक को छोड़ दिया, जबकि सुनील कुमार को शक के आधार पर बैठा लिया। कुछ ही देर में प्लेटफॉर्म-1 पर लखनऊ की ओर जा रही डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) आ गई। इसी दौरान, अचानक सुनील कुमार ने सिपाही आकाश से अपना हाथ छुड़ाया और चलती ट्रेन में चढ़कर भागने लगा। आकाश ने भी उसके पीछे दौड़ लगा दी। ट्रेन में चढ़ रहे सुनील को पीछे से पकड़ लिया और बाहर खींच लिया। चलती ट्रेन में हो रही इस आपाधापी में आकाश सिंह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में बने गैप में गिर गए। उनके पैर कट गए। भाग रहे चोर को पकड़कर खींचा
प्लेटफॉर्म पर जहां ये घटना हुई, वहां से जीआरपी स्टेशन 50 मीटर दूर था। चीख-पुकार मची तो पुलिसकर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। ट्रेन को रुकवाया गया और सिपाही को बाहर निकाला गया। आरोपी सुनील कुमार को पकड़ लिया। वह भी जख्मी हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर बोले- सिपाही के पैर का अब जुड़ना मुश्किल
गोंडा मेडिकल कॉलेज के डॉ. अतुल मिश्रा ने कहा- सिपाही का पैर काफी ज्यादा कट जाने की वजह से अब जुड़ना मुश्किल है। अलग से दूसरा पैर यानी डुप्लीकेट पैर लगाना पड़ेगा। पैर का कुछ हिस्सा गायब भी है। साथी जीआरपी जवान पैर का कुछ हिस्सा लेकर आए थे। लेकिन हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। एसपी बोले- सिपाही आकाश ने जान पर खेलकर आरोपी को पकड़ा
एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया- घटना रात 12 बजे हुई। पकड़े गए आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ मारपीट, चोरी समेत पुलिस कस्टडी से भागने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कस्टडी से हाथ छुड़ाकर चलती ट्रेन से भागने की फिराक में था। सिपाही आकाश ने जान पर खेल कर उसे पकड़ा। इसी दौरान वे फिसलकर गिर पड़े और उनका पैर कट गया। ट्रेन ड्राइवर ने तत्काल ब्रेक मारकर गाड़ी रोक दी। सिपाही आकाश को पूरे गोरखपुर GRP जोन के कर्मचारियों का एक दिन का वेतन दिया जाएगा। 2018 बैच के सिपाही हैं आकाश सिंह
घायल सिपाही आकाश सिंह मऊ जिले के रहने वाले हैं। वह 2018 बैच के हैं। कई सालों से गोंडा जीआरपी में तैनात हैं। उनकी शादी हो चुकी है। अभी बच्चे नहीं हैं। परिवार के लोग मऊ से लखनऊ पहुंच गए हैं।
—————————– अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…