मुजफ्फरनगर में बुधवार को चौथी क्लास की छात्रा ने घर के अंदर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घरवालों ने बताया कि स्कूल में उसके पास 10 रुपए मिले थे। टीचर ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। पूरी क्लास के सामने लात-घूसों से पीटा। इससे बच्ची को गहरा सदमा लगा। करीब 2 बजे स्कूल से आने के बाद छात्रा ने पड़ोसी से घर की चाबी मांगी। इसके बाद घर के अंदर गई और कमरे में फंदा लगा लिया। घर पहुंचने पर पिता को बेटी की लाश फंदे ले लटकी मिली। उसने शव उतारकर बेटी को गले लगा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। घटना नई मंडी थाने की है। सिलसिलेवार पूरी घटना पढ़िए… पचेंडा कला गांव में अशोक (42) अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर में उनकी पत्नी ज्योति (39) और पांच बेटियां अंजलि (16) अनुष्का (14) आयुषी (10) अपेक्षा (12) सौम्या (8) हैं। सभी बच्चियां गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती हैं। अशोक और ज्योति दोनों ही शहर में खाना बनाने का काम करते हैं। बुधवार की सुबह अशोक और ज्योति बच्चियों को स्कूल भेजकर काम पर चले गए। जाने से पहले अपनी पड़ोसी पूजा को घर की चाबियां दे दीं। पिता बोले- मेरी बच्ची ने सदमे में दी जान पिता अशोक ने बताया, मेरे पास 12 बजे स्कूल से मैडम का फोन आया। उन्होंने कहा कि तुम्हारी लड़की ने पर्स से 10 रुपए चुराए हैं। मैंने कहा बच्ची है। गलती हो गई होगी। आप थोड़ा-बहुत धमका दो। उन्होंने कहा कि तुम अभी आओ। अशोक ने कहा कि मैं आज तो नहीं आ पाऊंगा। तब उन्होंने कहा ठीक है फिर कल आ जाना। इसके बाद मैडम ने राजीव सर से शिकायत कर दी। पिता ने आरोप लगाया कि राजीव सर ने मेरी बेटी को सबके सामने लात-घूसे से मारा। इस बात का उसे गहरा सदमा लगा, जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी। पड़ोसी से बोली- मास्टर जी ने मुझे बहुत पीटा
स्कूल से करीब 1 बजे छुट्टी होने के बाद सभी बहनें घर पहुंचीं। उन्होंने पड़ोसी से चाबी ली। चार बहनें गांव में खेलने के लिए चली गईं, जबकि आयुषी घर पर ही रुक गई। करीब 3 बजे पिता अशोक काम से घर वापस आए तो देखा कि आयुषी का शव फंदे पर लटक रहा है। उन्होंने कहा कि उसके मुंह में मक्खियां भरी थीं। मैंने उसे गोद में उठा लिया। फिर नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी पूजा ने बताया कि वह मुझसे चाबी मांगने आई थी। मैंने कहा कि तुम यहीं मेरे घर बैठ जाओ। इस पर उसने कहा कि नहीं, मैं पहले अंदर बैग रखकर आती हूं। मास्टर जी ने मुझे बहुत पीटा है। परिजनों के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————- यह खबर भी पढ़ें गुलदार ने नहीं, बेटे ने मां को मारा था, बिजनौर में शव के पास बैठकर खूब रोया था, बोला- मुआवजे में 5 लाख मिलते, इसलिए की वारदात बिजनौर में जिस मौत को परिजन पहले गुलदार का हमला मान रहे थे, वह दरअसल हत्या निकली। 70 साल की महिला की हत्या उसके ही छोटे बेटे ने गला घोंटकर की थी। पूरी खबर पढ़ें