जापान में बच्चे ने पैर छूए तो मुस्कुराए योगी, VIDEO:मंत्र सुनाते वक्त अटका तो CM ने पूरा किया; स्कूल में बच्चों को गिफ्ट बांटे

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है। यहां के राज्य यामानाशी जाते वक्त योगी ने जापान में रहने वाले भारतीय परिवार से मुलाकात की। भारतीय मूल के लोगों और बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताया। बच्चों ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बच्चों ने योगी को मंत्र सुनाए। सीएम ने बच्चों को चॉकलेट दीं। योगी ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वे भारतीय मूल के परिवारों से मुलाकात करते दिख रहे हैं। रास्ते में मुलाकात के दौरान एक महिला से सीएम योगी बातचीत करते दिखाई दे रही है। भारत से अपने लगाव के बारे में बता रही है। उसने अपने बच्चे को सीएम योगी से मिलाया। बच्चे ने योगी को शिव मंत्र ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं..’ सुनाना शुरू किया। मंत्र पूरा करने में बच्चा जब अटका तो योगी उसे पूरा किया। योगी यामानाशी पब्लिक स्कूल भी पहुंचे। बच्चों से बातचीत की। उन्हें तोहफे दिए। इसके बाद योगी ने यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी P2G (पावर-टू-गैस) सिस्टम की साइट विजिट की। रिसर्च फैसिलिटी के फंक्शन को समझा। यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यूपी इंवेस्टमेंट रोडशो के तहत निवेशकों से बात की। पहले 4 तस्वीरें:- योगी के जापान दौरे के आज के अपडेट्स यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी की तस्वीरें- पहले दिन 11 हजार करोड़ के निवेश को लेकर MoU साइन हुए
योगी के जापान दौरे के पहले दिन यानी बुधवार को 11 हजार करोड़ रुपये के MoU साइन हुए। यूपी में निवेश को लेकर कई कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया गया। टोक्यो में यूपी इंवेस्टमेंन रोड शो और हाईलेवल बैठकों में CM ने जापान के कारोबारियों को यूपी में निवेश का न्योता दिया। 500 एकड़ में विकसित होगा जापान का औद्योगिक शहर
टोक्यो में रोड शो को संबोधित करते हुए योगी ने ऐलान किया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास 500 एकड़ में जापान का औद्योगिक शहर विकसित किया जा रहा है। यहां जापानी कंपनियों को हर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कभी ‘बीमारू’ कहा जाता था, आज ग्रोथ इंजन बना
योगी ने कहा कि यूपी में 25 करोड़ की आबादी के साथ देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है। राज्य की जितनी बड़ी आबादी है, उतनी ही विशाल संभावनाएं हैं। पिछले नौ साल में राज्य की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हो गई है। जो प्रदेश कभी ‘बीमारू’ कहा जाता था, वह आज भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। ‘स्केल, स्किल, स्टेबिलिटी और स्पीड’ बना मॉडल
योगी ने कहा कि यूपी में निवेश इसलिए सुरक्षित है, क्योंकि यहां स्केल (बड़ा बाजार), स्किल (कुशल मैन पावर), स्टेबिलिटी (स्थिरता) और स्पीड (तेज फैसले) चारों हैं। प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई इकाइयां चल रही हैं। इससे 3 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। 75 हजार एकड़ का भूमि बैंक है। बुंदेलखंड में झांसी के पास 56 हजार एकड़ में नया औद्योगिक शहर विकसित किया जा रहा है। ———————- ये खबरें भी पढ़िए- अखिलेश का कितना खेल खराब करेंगे ओवैसी:बसपा से हाथ मिलाया तो सपा मुश्किल में; पिछले विधानसभा चुनाव में 7 सीटें गंवाई थीं हाल में बिहार और महाराष्ट्र में चुनावी सफलता के बाद ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने यूपी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी समेत स्थानीय नेता खुलकर सपा को चुनौती दे रहे हैं। ओवैसी ने तो यहां तक कह दिया है कि वे अखिलेश यादव की दुकान बंद कर देंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यूपी में भी बिहार-महाराष्ट्र जैसी स्थिति बन रही? 2022 के विधानसभा चुनाव में एमआईएम ने कितनी सीटों पर लड़ाई लड़ी? सपा को कितना नुकसान पहुंचाया? सपा आरजेडी से ज्यादा सतर्क क्यों है? इन सवालों का जवाब पढ़िए…