यूपी CM योगी का आज जापान दौरे का आखिरी दिन है। इस दौरान योगी ने जापान में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मुलाकात की। उनसे बात की। बच्चों ने योगी के पैर छुए। बाद में CM ने बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कीं। इस बीच एक जापानी बच्चे ने दंडवत होकर योगी के पैर छुए। फिर खड़े होकर भगवान शिव की स्तुति में पढ़ा जाने वाला एक मंत्र ‘कर्पूर गौरम करुणावतारं…’ सुनाया। मंत्र सुनाते वक्त बच्चा बीच में रुक गया तो योगी ने खुद मंत्र पूरा कराया। इसका वीडियो भी सामने आया है। योगी आज जापान से भारत लौटेंगे। इसके बाद योगी ने यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी P2G (पावर-टू-गैस) सिस्टम का साइट विजिट किया। रिसर्च फैसिलिटी के फंक्शन को करीब से समझा। यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। यहां से योगी यामानाशी पब्लिक स्कूल पहुंचे। बच्चों से बातचीत की और तोहफे दिए। खबर अपडेट की जा रही है…