‘मेरा सौतेला भाई राह चलते मुझे ‘डार्लिंग’ कहकर बुलाता है और अश्लील टिप्पणियां करता है। वह अपने दोस्तों से कहता है कि अब वह मुझसे ही शादी करेगा। पिछले कुछ महीनों से वह आते-जाते मेरा पीछा कर रहा है। मैंने जिसे राखी बांधी, अब वही भाई शादी करना चाहता है।’ यह कहना है झांसी की रहने वाली एक युवती का, जो अपने सौतेले भाई की अश्लील टिप्पणियों और पीछा किए जाने से काफी परेशान है। उसने और उसके परिजन ने दैनिक भास्कर से बात की और अपनी आपबीती बयान की। आइए जानते हैं और क्या कुछ कहा है। दुकान में घुसकर पीटा
युवती ने बताया- मैं एक दुकान में काम करती हूं। जब मैंने उसकी बात नहीं मानी, तो करीब 2 महीने पहले वह ग्राहक बनकर दुकान पर आ गया। वहां उसने मेरे साथ मारपीट की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है। हमने इसकी शिकायत थाने में की थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। दो दिन पहले मैं अपने ममेरे भाई के साथ जा रही थी। तभी मेरे सौतेले भाई ने ममेरे भाई के साथ भी मारपीट की। इसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है। डर के कारण मैंने स्कूल जाना और नौकरी दोनों छोड़ दी हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर हमारे परिवार ने दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला पिता ने दो शादियां की थी
पीड़िता की मां ने बताया- करीब 20 साल पहले मेरी शादी हुई थी। पहली शादी से मेरी तीन बेटियां हैं। इसी वजह से पति और उसके परिवार ने मुझे और तीनों बेटियों को छोड़ दिया था। करीब 9 साल पहले मेरी मुलाकात नीरज (बदला हुआ नाम) से हुई। नीरज की पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी और वह अपने एक बेटे के साथ रहता था। धीरे-धीरे हमारी नजदीकियां बढ़ीं और हम बच्चों के साथ प्रेमनगर के पुलिया नंबर-9 इलाके में रहने लगे। करीब तीन साल पहले मैंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन एक साल पहले मेरे पति की मौत हो गई। इसके बाद से मैं अकेले ही अपने सभी बच्चों की परवरिश कर रही हूं। पिता की मौत के बाद दुस्साहस बढ़ा
महिला की तीन बेटियां 19, 17 और 15 साल की हैं। इसके अलावा उनके तीन साल के जुड़वा बेटे और एक सौतेला बेटा भी है। 17 साल की बेटी ने आपबीती बताते हुए कहा- मैं नौवीं कक्षा में पढ़ती हूं और घर के पास एक जनरल स्टोर पर काम करती हूं। पिता की मौत के बाद से मेरा सौतेला भाई मुझ पर बुरी नजर रखने लगा। वह कहता है कि पापा की मौत तुम लोगों की वजह से हुई है, अब किसी को नहीं छोड़ेंगे, सबको जान से मार डालेंगे। वह घरवालों को भी धमकियां देता है। जब मैं स्कूल या दुकान जाती हूं, तो रास्ते में अश्लील कमेंट करता है। कहता है- ‘सुनो मैडम, डार्लिंग, आपसे ही बोल रहे हैं।’ अपने दोस्तों से भी कहता है कि अब इसी से शादी करूंगा। उसके दोस्त घर आकर यह बातें बताते हैं, जिससे मैं और ज्यादा डर गई हूं। दुकान में घुसकर मुझे मारा
पीड़िता ने बताया- 2 महीने पहले मैं दुकान पर काम कर रही थी। इसी दौरान मेरा सौतेला भाई सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आया। पहले वह कर्मचारी से अलग-अलग सामान मंगाकर देखने लगा, फिर अचानक काउंटर के अंदर घुसकर मुझ पर हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक कई थप्पड़ और घूंसे मारे। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद मैंने प्रेमनगर थाने में शिकायत दी और फुटेज भी सौंपे, लेकिन अगले ही दिन उसे थाने से छोड़ दिया गया। 3 फरवरी को मैं अपने ममेरे भाई के साथ जा रही थी। रास्ते में सौतेले भाई ने ममेरे भाई के साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी मौजूद है। अब वह खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहा है। डर के कारण मैंने स्कूल जाना और नौकरी दोनों छोड़ दी हैं। मुझे और मेरे परिवार को उससे गंभीर खतरा है। कार्रवाई नहीं होने पर वीडियो वायरल किया
पीड़िता की बड़ी बहन ने कहा- मेरा सौतेला भाई मेरी छोटी बहन पर बुरी नजर रखता है। वह अपने दोस्तों से कहता है कि अब इसी से शादी करेगा। हमारे बारे में भी वह गंदी और आपत्तिजनक बातें करता है। धमकी देता है कि किसी को नहीं छोड़ेगा। वह कहता है कि इन लोगों ने उसका घर बर्बाद किया है, फिर इसकी लड़कियों को क्यों छोड़ दूं। यह तक कहता है कि तुम लोगों ने मेरे पिता को खा लिया। जब पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो मजबूरन हमने बहन के साथ मारपीट और ममेरे भाई से मारपीट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए, ताकि उस पर कड़ी कार्रवाई हो सके। अब हमारी मांग है कि सौतेला भाई मेरी बहन को परेशान न करे, ताकि वह दोबारा अपनी पढ़ाई शुरू कर सके। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रेमनगर थाना प्रभारी बोले- मारपीट में चालान किया जा चुका
प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया- लड़की से मारपीट के मामले में आरोपी सौतेले भाई का चालान किया जा चुका है। दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद है। राह चलते अश्लील टिप्पणियां करने की कोई जानकारी लड़की की ओर से नहीं दी गई है और न ही इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। यदि इस संबंध में शिकायत प्राप्त होती है, तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ——————- ये भी पढ़ें- झांसी में 55 लग्जरी गाड़ियों से 10km जुलूस निकाला: ऑडी के नंबर प्लेट पर लिखा- ‘राव साहब’; प्रधानी चुनाव के लिए भौकाल झांसी में बुधवार को एक युवक ने 55 गाड़ियों का जुलूस निकाला। काफिले में ऑडी, थार, स्कॉर्पियो, बलेनो और इनोवा जैसी महंगी गाड़ियां शामिल थीं। गाड़ियों पर भाजपा और सपा के झंडे लगे थे। कई गाड़ियों में हुटर लगे थे। सबसे आगे चल रही ऑडी की नंबर प्लेट पर ‘राव साहब’ लिखा था। युवक ने गांव में शक्ति प्रदर्शन किया और तेज आवाज में डीजे भी बजाता रहा। इस जुलूस की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। मामला मंगलवार का है, वीडियो आज बुधवार को सामने आया है। गांववालों को अपना भौकाल दिखाने वाले युवक के पिता पहले प्रधानी का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि तब उन्हें हार मिली थी। युवक अब खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। पढ़िए पूरी खबर… यह खबर भी पढ़िए:-
सुसाइड करने वाली बहनों के पिता ने 2 शादी कीं:साली से अफेयर, बेटियों से कहता था- मोबाइल छोड़ दो
गाजियाबाद में 3 बहनों ने मंगलवार की रात सुसाइड कर लिया। पिता चेतन ने पुलिस को कोरियन गेम की लत की कहानी सुनाई। पुलिस ने 1 घंटे पिता के साथ बंद कमरे में बात की। तब सामने आया कि चेतन कुमार शेयर ट्रेडिंग में 2 करोड़ का घाटा झेल चुके हैं। हालात ऐसे हो गए थे कि 3 साल पहले बेटियों की पढ़ाई छुड़वानी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर..