उत्तरप्रदेश के मेरठ की इंटरनेशनल जैवलिन थ्रोअर अनु रानी हरियाणवी बहू बनेंगी। 18 नवंबर को रोहतक के साहिल के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। शादी समारोह में मेहमानों की संख्या सीमित रहेगी। जबकि 19 नवंबर को रोहतक के बैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन पार्टी होगी। जिसमें काफी मेहमान आएंगे। इसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया समेत कई मंत्रियों और ओलिंपियनों को आमंत्रित किया गया है। दोनों की स्पोर्ट्स बैकग्राउंड होने की वजह से वर व वधू दोनों पक्षों की मेहमान लिस्ट में खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें रेस वॉक एथलीट ओलिंपियन प्रियंका गोस्वामी व संदीप पूनिया शामिल हैं। स्पोर्ट्स मोटिवेटर राजनारायण पंघाल ने बताया कि उन्हें दोनों परिवारों से निमंत्रण मिला है। साहिल मूल रूप से रोहतक के सांपला गांव से हैं तथा वर्तमान में रोहतक शहर की जनता कॉलोनी में रहते हैं। साहिल खुद किक बॉक्सर हैं और 4 बार के नेशनल चैंपियन हैं। साहिल ने जुलाई 2025 में छत्तीसगढ़ में नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अनु रानी का खेल में सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा। शुरू में वह चोरी-छिपे खेतों में गन्ने से जैवलिन थ्रो की प्रैक्टिस करती थीं। साहिल के परिवार का अमेरिका में बिजनेस
साहिल के परिवार का अमेरिका में बिजनेस हैं। जहां उनके वेयर हाउस व गैस स्टेशन हैं, जो फिलहाल उनके भाई संभाल रहे हैं। साहिल के पिता रवि केंद्र सरकार के EPFO विभाग के कर्मचारी हैं, वहीं उनकी मां मुकेश देवी हाउस वाइफ हैं। अब जानिए…अनु की गन्ना फेंकने से लेकर ओलिंपिक तक की कहानी