झांसी में बर्थ-डे के दिन एक युवती की मौत हो गई। उसने 3 दिन पहले अपने दादा की शुगर की दवाइयां खा ली थी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया था। गुरुवार को उसका बर्थ-डे था। वह 19 साल की हो गई थी। मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन का है। एक साल पहले ऑपरेशन हुआ था मृतका का नाम मुस्कान (19) पुत्री प्रदीप जरया था। वह बबीना के आरा मशीन की रहने वाली थी। मृतका के चाचा सुनील ने बताया कि मुस्कान प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। एक साल पहले उसका कान का ऑपरेशन हुआ था। तब से वह गुमसुम रहती थी। 9 मार्च को मुस्कान ने अपने दादा की शुगर की दवाइयां खा ली। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। शाम को हम लोग मुस्कान को मेडिकल कॉलेज लाए। जांच में उसका शुगर लेवल बहुत कम हो गया था। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह मुस्कान की मौत हो गई। घर में मातम छाया मुस्कान की मौत के बाद घर में मातम छाया है। मुस्कान दो बहनों में बड़ी थी। गुरुवार को ही उसका बर्थ-डे था और वह 19 साल की हो गई थी। एक छोटा भाई है। पिता लोडिंग गाड़ी चलाते हैं। मुस्कान की मौत के बाद माता–पिता का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।