झांसी में 3 महीने की बेटी को लेकर एक महिला अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी। वो अपने मायके से ससुराल में रहने आई थी, लेकिन सास ने अंदर घुसने नहीं दिया। गेट पर ताला लगा दिया। महिला अंदर जाने की जिद पर अड़ी है। महिला का कहना है पति का किसी और से अफेयर है। वो उससे शादी करना चाहता है। इसमें ससुराल वाले भी शामिल हैं। वहीं, उसकी सास का आरोप है कि बहू किसी से बात करती है। एक दिन बेटे ने मैसेज पढ़ लिया। जिसमें लिखा था कि तुम कहो तो पति को गोली मार देंगे। ऐसी बहू को हम नहीं रखेंगे और न ही ताला खोलेंगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही है। मामला बुधवार का नवाबाद थाना क्षेत्र के नारायण बाग के पास राय विहार कॉलोनी का है। अब पढ़िए पूरा मामला… एक साल पहले हुई थी शादी
हंसारी निवासी वर्षा राय (30) ने बताया- 24 नवंबर 2024 को मेरी शादी राय विहार कॉलोनी निवासी रवि राय से हुई थी। मेरी तीन महीने की एक बेटी है। शादी के कुछ समय बाद मुझे एक युवती का फोन आया। उसने बताया कि वह रवि की पहली पत्नी है। उस समय परिवार वालों ने गलती मान ली, इसलिए मैंने भी बात को आगे नहीं बढ़ाया। अब मेरे पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है और वह उसी से शादी करना चाहता है। घरवाले भी उसका साथ दे रहे हैं। जब मेरी बेटी पैदा हुई तो ताने दिए जाने लगे कि उन्हें बेटा चाहिए था। इसके बाद मुझे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। करीब डेढ़ महीने पहले मैं अपने मायके गई थी। उसके बाद मेरे पति मुझे लेने नहीं आए और उन्होंने मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया। जब कोई लेने नहीं आया तो सोमवार को मैं खुद ही ससुराल पहुंच गई। परिवार के सभी लोगों ने मिलकर मुझे घर से निकाल दिया। इसके बाद मैंने विश्वविद्यालय चौकी में शिकायत दी। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाया। वहां समझौता हुआ कि मेरे पति किराए पर कमरा लेकर मेरे साथ रहेंगे। लेकिन शाम को जब हम चौकी से सामान लेने घर पहुंचे तो पति मुझे छोड़कर वहां से भाग गया। सास ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और मुझे घर में घुसने नहीं दिया। अब मैं अपनी तीन महीने की बेटी को लेकर घर के बाहर धरने पर बैठी हूं। मुझे इसी घर में रहने का अधिकार चाहिए। बहू का किसी और से अफेयर
वहीं, वर्षा की सास राजकुमारी ने कहा- शादी के बाद से ही बहू ससुराल में नहीं रहती। 8 दिन रहकर मायके चली जाती है। बहू का किसी और से संबंध है। एक दिन मेरे बेटे ने उसके मोबाइल में मैसेज पढ़ा था, जिसमें लिखा था कि ‘तुम कहो तो पति को गोली मरवाने के लिए भी तैयार हूं।’ इसके बाद हमने वर्षा के घरवालों को शिकायत कर बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। मेरे बेटे की यही पहली शादी है, उसकी पहले कोई शादी नहीं हुई। बहू जो आरोप लगा रही है, वे पूरी तरह झूठे हैं। मैं बहू और बेटे को थाने में छोड़कर आई थी। वहां से बहू कहां गई, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मेरा बेटा अलग से किराए का मकान लेकर बहू को रखने के लिए तैयार है, लेकिन बहू इसके लिए राजी नहीं है। बेटा आ जाएगा तो हम गेट खोल देंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो गुरुवार सुबह थाने जाकर शिकायत करेंगे कि बहू हमें परेशान कर रही है। महिला ने नहीं दी शिकायत
विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निखिल ने बताया- वर्षा और उसका पति चौकी में आए थे। यहां पर दोनों ने सहमति जताई थी कि वे किराए पर कमरा लेकर एक साथ रहेंगे। इसके बाद चले गए। वर्षा से लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया है, लेकिन वह फिलहाल शिकायत देने को तैयार नहीं है। उसे समझाया जा रहा है। नियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————— ये भी पढ़ें- अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से कुकर्म का आरोप:रामभद्राचार्य के शिष्य ने पॉक्सो कोर्ट में शिकायत की, शंकराचार्य बोले- कोर्ट में जवाब दे दिया है
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में वाद (शिकायत) दायर करके कहा- गुरुकुल की आड़ में वह बाल उत्पीड़न करते हैं। अपने आरोपों की पुष्टि के लिए आशुतोष ब्रह्मचारी ने 2 बच्चों को भी कोर्ट में पेश किया। पढ़िए पूरी खबर…