झांसी-सोनभद्र में बारिश, प्रयागराज में आंधी:लखनऊ में बादल छाए; इस बार 10 दिन बाद आएगा मानसून

यूपी में मौसम फिर बदल गया है। झांसी में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदला। दिन में अंधेरा छा गया। करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। सोनभद्र में भी बादल छाए हुए हैं। प्रयागराज में शाम को आंधी आई। मेरठ में 50Km की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। लखनऊ में सुबह से ही बादल छाए हैं। प्रदेश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश महाराजगंज में 28.9 मिमी दर्ज की गई। जालौन का उरई सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 43.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए… यूपी में 10 दिन बाद मानसून आएगा 24 मई को एंट्री के बाद मानसून 18 राज्यों में दस्तक दे चुका है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा। यह डिप्रेशन उत्तर भारत की ओर मानसून को धकेलने के बजाय विपरीत दिशा में खींचेगा। इससे मानसून की गति धीमी हो जाएगी। दो-तीन दिनों में इसका असर दिखेगा। अनुमान है कि मानसून पर एक हफ्ते से 10 दिन का ब्रेक लग सकता है। जिससे उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार बढ़ सकता है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम —————- ये खबर भी पढ़ें मई में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड, एक दिन भी हीटवेव नहीं चली; हिमाचल के 4 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट मई में मानसून की दस्तक ने बारिश का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 30 मई तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो इतिहास में मई महीने की सबसे अधिक बारिश है। अभी तक मई में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 1990 का था। तब 110.7 मिमी बारिश हुई थी। पढ़िए पूरी खबर