अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गुरुवार को पहली बार ताजमहल देखने पहुंचे। पत्नी वेनेसा ट्रम्प के साथ डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई। मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज का मकबरा भी देखा। करीब 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में रहे। वेनेसा ट्रम्प लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस में और ट्रम्प जूनियर वाइट आउटफिट में नजर आए। ट्रम्प जूनियर दोपहर 1.30 बजे विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से होटल अमर विलास ओबेरॉय गए। यहां कुछ देर रुके और लंच किया, फिर ताजमहल पहुंचे। उनके साथ 40 देशों के 126 विशेष मेहमान भी थे। ताजमहल से वे शाम साढ़े चार बजे एयरपोर्ट के लिए निकले और यहां से स्पेशल फ्लाइट से जामनगर गुजरात के लिए रवाना हुए। 6 साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प परिवार के साथ आगरा पहुंचे थे। ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के कैंपस में करीब डेढ़ किमी तक पैदल चले थे और फोटो सेशन भी कराया था। विजिटर बुक में ट्रम्प ने लिखा था- इमारत भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। 3 तस्वीरें देखिए … डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर की ताजमहल विजिट की पल-पल की अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…