ट्रेन से दोनों पैर कटे, पूछती रही- पापा कैसे हैं?:RPF की परीक्षा देने गई थी युवती, हाथरस लौटते समय गाजियाबाद में हादसा

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का एग्जाम देकर हाथरस लौट रही युवती चलती ट्रेन से गिर गई। उसके दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। मगर उसने हिम्मत नहीं हारी। खुद ही घिसकते हुए पटरी के किनारे जा बैठी। उधर, बेटी के गिरते ही पिता ने भी चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। वह भी पूरी तरह से लहूलुहान हो गए। हादसे में अपने दोनों पैर गंवा चुकी बेटी बार-बार पिता का हाल पूछती रही। वह बार-बार कहती रही कि पहले पापा का इलाज कीजिए। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घायल बेटी-पिता को इलाज के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना गुरुवार की दोपहर दादरी स्टेशन के पास हुई। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना विस्तार से पढ़िए…
हाथरस के सिकंदरपुर गांव की रहने वाली फूलमाला (21) का दादरी में RPF का पेपर था। उसके पिता रमेश चंद्र पेशे से किसान हैं। फूलमाला ने पिछले साल ही स्नातक किया है। उसने दो महीने पहले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में निकली सिपाही भर्ती में आवेदन किया था। उसने लिखित परीक्षा पास कर ली थी। 15 अक्टूबर को दादरी में फिजिकल टेस्ट था। इसके लिए वह अपने पिता रमेश चंद्र के साथ गई थी। परीक्षा देने के बाद दादरी से पिता-बेटी हाथरस लौटने के लिए स्पेशल ट्रेन में सवार हो गए। पिता ने रेलवे पुलिस को बताया- रास्ते में बेटी की तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी आ रही थी। वह गेट के पास बेसिन में उल्टी करने गई। तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह ट्रेन से नीचे जा गिरी। इस हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। बेटी के ट्रेन से गिरते ही पिता भी कूदे
दादरी के पास जैसे ही फूलमाला ट्रेन से गिरी, उसके पिता भी पीछे से कूद गए। ट्रेन से गिरने के कारण वह पूरी तरह से लहूलुहान हो गए। फूलमाला का एक पैर रेल पटरी के किनारे अलग पड़ा था। जबकि, दूसरे पैर का पंजा लटक रहा था। मगर उसने हिम्मत नहीं हारी। वह पटरी किनारे बैठकर मदद का इंतजार करती रही। सूचना पर अलीगढ़ स्टेशन से आरपीएफ के एएसआई नरेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल सूरज, विनय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल ट्रेन से घायलों को अलीगढ़ स्टेशन पहुंचाया। यहां से पिता-बेटी को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों पैर कटे, फिर भी पापा को पूछती रही बेटी
दोनों पैर गंवाने के बाद भी लहूलुहान बेटी डॉक्टरों से बार-बार कह रही थी कि पहले पापा का इलाज कर दीजिए। उन्हें बहुत चोट लगी है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए युवती के एक पैर को जोड़ दिया है। वह कुछ दिन में काम भी करने लगेगा। लेकिन उसका दूसरा पैर अलग हो गया, जो नहीं जुड़ सका। आरपीएफ पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर अमित सिंह ने बताया- दादरी के पास अलीगढ़ सेक्शन में हादसा हुआ था। जानकारी मिलते ही तत्काल टीम मौके पर पहुंची और घायल को अलीगढ़ लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसका एक पैर जोड़ दिया है। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. आजम खान की रामपुर में तबीयत बिगड़ी:जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे; अचानक खांसी बढ़ी, सांस लेने में दिक्कत आजम खान की तबीयत बिगड़ गई। आजम जुमे की नमाज पढ़ने घर के पास की मस्जिद में गए थे। वहां उन्हें कमजोरी और घबराहट महसूस हुई। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। नमाज पढ़ने के बाद आजम घर लौटे। घर के गेट पर तमाम लोग उनसे मिलने के लिए इंतजार कर रहे थे। लेकिन उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। पढ़ें पूरी खबर…