ट्रैक्टर ने सब्जी मंडी में दुकानदारों को रौंदा, 1की मौत:3 जख्मी, प्रयागराज के भडेवरा बाजार में हुई घटना, बाजार में अफरातफरी

प्रयागराज के करछना इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। भडेवरा बाजार में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सब्जी मंडी में घुस गया, जिससे कई दुकानदार उसकी चपेट में आ गए। 1 युवक के मरने की सूचना है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय भडेवरा बाजार में सब्जी की दुकानें लगी थीं। तभी अचानक एक बेकाबू ट्रैक्टर दुकानों को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया और कुछ दूरी पर जाकर एक खंभे से टकराकर रुक गया। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने संभाला मोर्चा, राहत कार्य जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। बाजार में घटना के बाद कुछ देर तक जाम जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। वहीं, घायल दुकानदारों की हालत को लेकर लोगों में दहशत और नाराजगी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है