डॉग कर रहा बजरंगबली और मां दुर्गा की परिक्रमा, VIDEO:बिजनौर में तीन दिनों से बिना खाए-पिए चल रहा; भीड़ उमड़ी

यूपी के बिजनौर से हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक डॉग बीते तीन दिन से मंदिर में बजरंगबली और मां दुर्गा की प्रतिमा के चारों ओर घूम रहा है। लोग इस घटना को परिक्रमा मान रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉग ने पहले दो दिन हनुमानजी की प्रतिमा के चक्कर लगाए। बुधवार को उसने मां दुर्गा की प्रतिमा के चारों ओर घूमना शुरू किया है। बिना रुके और खाए–पिए उसकी परिक्रमा जारी है। थकने पर एक पैर को उठा लेता है। मंदिर में भीड़ लग गई है। कोई इसे चमत्कार मान रहा है तो कोई डॉग को भक्त कह रहा है। मामला नगीना क्षेत्र का है। डॉग के परिक्रमा करने का वीडियो वायरल है। घटना से जुड़ी 3 फोटो देखिए… अब जानिए पूरा मामला… अचानक मंदिर पहुंचा डॉग, परिक्रमा करने लगा नगीना क्षेत्र के नंदपुर गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर है। यहां मंगलवार दोपहर अचानक एक डॉग पहुंचा और बजरंगबली की मूर्ति के चारो ओर घूमने लगा। मंदिर में दर्शन करने आए लोग यह देखकर हैरान रह गए। देखते–देखते मंदिर में भीड़ लग गई। दूर-दूर से लोग इस दृश्य को अपनी आंखों से देखने के लिए नंदपुर गांव पहुंचने लगे। मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह 4 बजे लोगों ने पहली बार कुत्ते को हनुमान जी की प्रतिमा के चारों ओर घूमते देखा था। कुत्ता बिना रुके और बिना किसी डर के परिक्रमा कर रहा था। ग्रामीण इसे हनुमान जी की कृपा और आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। बुधवार को हनुमान जी की जगह कुत्ता दुर्गा माता की मूर्ति की परिक्रमा करने लगा। डॉक्टर की टीम कुत्ते को चेक कर लौटी
गांव के अश्वनी सैनी ने बताया– डॉग ने मंगलवार को हनुमान जी की परिक्रमा की थी। इसके बाद उसने रात से दोपहर 12 बजे तक आराम किया। फिर बुधवार को हनुमान जी की परिक्रमा की। इसके बाद कहीं चला गया। 15 मिनट के बाद लौटकर आया और मां दुर्गा की मूर्ति के चारो ओर चक्कर काटने लगा। डॉक्टर की टीम भी मौके पर पहुंची थी। चेक करने के बाद टीम भी संतुष्ट होकर वापस लौट गई है। डॉग बिना कुछ खाए भगवानों की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है। थकने पर पैरों को उठाकर चल रहा
अजय कुमार ने बताया– डॉग मां दुर्गा की मूर्ति के चक्कर काट रहा है। ना कुछ खाया, न पिया। एक पल भी आराम नहीं किया। थकने पर बीच–बीच में पैरों को उठाकर चल रहा है। बहुत दूर-दूर से लोग इस दृश्य को देखने के लिए आ रहे हैं। यहां पर आकर माथा टेक रहे हैं। प्रसाद बांटा जा रहा है। उनका मानना है कि यह भगवान जी का चमत्कार है। मैनपुरी में ऐसी घटनाएं सामने आई थी मैनपुरी के भारापुर जरारा गांव में काल भैरव मंदिर है। 8 जनवरी को मंदिर के बाहर एक डॉग लगातार परिक्रमा कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, डॉग बिना कुछ खाए-पिए और बिना भौंके एक बरगद के पेड़ के चक्कर लगाता रहा। लोगों ने खाने के लिए रोटी और प्रसाद दिए, लेकिन उसने कुछ नहीं खाया। क्या कहते हैं पशु चिकित्सक?
पशु चिकित्सक डॉ. पीएन सिंह का कहना है कि यह कोई चमत्कार नहीं है। डॉग के दिमाग में कुछ समस्या आ जाती है, इसलिए उन पर एक ही काम करने की धुन सवार हो जाती है। इस कुत्ते के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा। विज्ञान क्या कहता है… ———————– ये खबर भी पढ़िए… प्रयागराज में 2 भाई समेत 4 लड़के तालाब में डूबे:ठंड में चारों के शव अकड़ गए, हजारों की संख्या में भीड़ जुटी प्रयागराज में दो सगे भाई समेत 4 लड़कों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार शाम को चारों तालाब के पास खेल रहे थे। उसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह चारों के शव तालाब में उतराते हुए नजर आए। इसके बाद परिवारों में कोहराम मच गया। हादसा पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर के पास कुसुआ गांव में हुआ है। मृतकों में 3 नाबालिग और एक 19 साल का लड़का है। पढ़ें पूरी खबर…