उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण से खुद को पीड़ित होने का दावा करने वाली इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक दो पोस्ट की। रोहिणी ने दावा किया कि वो कुछ सच्चाई सबके सामने लाएगी। रोहिणी ने ये भी चैलेंज किया है कि उसके दावे को एआई या फेक साबित करने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देगी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर दावा करते हुए लिखा- कल जो सच्चाई मैं समाज को दिखाऊंगी, उसे AI या फेक साबित करने वाले को 1 करोड़ का इनाम। पूरी कोशिश कर लेना, लेकिन सच छुपा नहीं पाओगे। कल से उल्टी गिनती शुरू फर्जी नेता की। #ExposeChandrashekhar रोहिणी की दूसरी पोस्ट में इस बात का जिक्र है कि एक गंदे आदमी ने बहन मायावती और कांशीराम के रिश्ते पर सवाल उठाए थे। बता दें कि रोहिणी चंद्रशेखर आजाद रावण को इस मामले में कई बार घेर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर रोहिणी की दो पोस्ट पहली पोस्ट दूसरी पोस्ट बसपा सुप्रीमो बनना चाहता था चंद्रशेखर
रोहिणी ने दैनिक भास्कर को बताया कि यह दोनों पोस्ट चंद्रशेखर आजाद रावण को लेकर ही की गई है। उन्होंने कहा कि बहन मायावती संघर्ष की मिसाल हैं, लेकिन चंद्रशेखर आजाद उनके प्रति गंदी सोच रखता है। उसने मायावती और स्वर्गीय कांशीराम के पवित्र रिश्ते पर कई बार अनर्गल टिप्पणी की है। वह आजाद पार्टी का विलय बसपा में कर खुद बसपा सुप्रीमो बनना चाहता था। मेरे पास इसके वीडियो प्रूफ हैं। मैं जल्द ही लोगों के सामने रखूंगी। जनपावर मिशन की प्रमुख डॉ. रोहिणी घावरी ने कहा कि मैं एक हजार महिलाओं की गैंग तैयार कर रही हूं, धोखेबाजों से लड़ने और स्वाभिमान की रक्षा करने के लिए। जो भी बहन बेटी इस अभियान से जुड़ना चाहती हो मुझसे जरूर संपर्क करें। सुसाइड की दे चुकी हैं धमकी
इससे पहले पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सुसाइड की धमकी दी थी। उन्होंने X पर सुसाइड की धमकी दी थी। रोहिणी ने 4 घंटे के अंतराल पर तीन पोस्ट किए थे। एक पोस्ट में रोहिणी ने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें चंद्रशेखर को गाली देते हुए लिखा, मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी। तूने मुझे खत्म कर दिया। रोहिणी ने पीएम मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए लिखा था- मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना। किसी ने नहीं सुनी मेरी। सब अपराधी का साथ देते रहे। तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा… अब जानिए क्या है पूरा विवाद?
पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने तीन महीने पहले सोशल मीडिया का सहारा लिया और चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न और कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद रोहिणी ने कहा, कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है। सच सामने आकर रहेगा। स्वाभिमान और सम्मान के लिए लड़ूंगी। पीछे नहीं हटूंगी। डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली सफाईकर्मी की बेटी हैं। वह 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। पढ़ाई के दौरान ही वह और चंद्रशेखर एक दूसरे के संपर्क में आए थे। तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। बाद में रोहिणी ने चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। डॉ. रोहिणी घावरी स्विट्जरलैंड में जॉब कर रही हैं और एनजीओ भी चला रही हैं। घटनाक्रम से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… 1. इंदौर की रोहिणी ने दी सुसाइड की धमकी यूपी की नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सुसाइड की धमकी दी है। रोहिणी इंदौर की रहने वाली हैं, वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रहती हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. रोहिणी बोली- चंद्रशेखर ने मुझे इस्तेमाल करके छोड़ा मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है।पढ़ें पूरी खबर…