डॉ.शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के दीक्षांत में 1803 को मिलेगी उपाधि:143 मेधावियों को मिलेंगे 166 पदक, 27 मेडल दिव्यांगों के नाम

लखनऊ के डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में 27 दिव्यांग मेधावी छात्रों को पदकों से नवाजा जाएगा। पहली बार चांसलर पदक, मुख्यमंत्री पदक और वीसी स्वर्ण पदक में दिव्यांगों को शामिलनहीं हो मेधावियों को 166 मेडल मिलेंगे 12वें दीक्षांत समारोह के मौके पर कुल 166 पदक वितरित किए जाएंगे। इसमें 81 स्वर्ण पदक हैं। 43 रजत पदक और 42 कांस्य पदक हैं। 143 विद्यार्थियों को कुल 166 पदकों से अलंकृत किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 76 पदक छात्राओं को और 67 पदक छात्रों को वितरित किए जाएंगे। इस बार 27 पदक दिव्यांग विद्यार्थियों ने प्राप्त किए हैं, जिसमें 10 दिव्यांग छात्राएं और 17 दिव्यांग छात्र हैं। इनमें तीन दृष्टिबाधित छात्राएं और सात दृष्टिबाधित छात्र हैं। कुल 1803 विद्यार्थियों को उपाधियां बांटी जाएंगी। साथ ही 22 उपाधियां शोधार्थियों को वितरित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने दीक्षांत समारोह के लिए अंतिम मेडल सूची जारी की। उन्होंने बताया कि इस बार का समारोह खास है। इस बार 27 पदक दिव्यांग विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।