लखनऊ विश्वविद्यालय के 68वां दीक्षांत समारोह के प्रख्यात वैज्ञानिक और CSIR के पूर्व महानिदेशक डॉ शेखर सी.मांडे मुख्य अतिथि होंगे। राजभवन की तरफ से उनके नाम की मुहर के बाद यूनिवर्सिटी के शनिवार को इसका औपचारिक ऐलान कर दिया। डॉ मांडे एक प्रसिद्ध जीवविज्ञानी हैं। उनका जन्म 5 अप्रैल 1962 को हुआ था। उन्होंने प्रोटीन संरचना, टीबी जीवविज्ञान और संगणकीय जीवविज्ञान जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने 1991 में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने भारत और विदेशों के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है। अक्टूबर 2018 में वह CSIR के महानिदेशक बने और कई महत्वपूर्ण शोध अभियान का नेतृत्व किया। सम्मान और पुरस्कार अपने शानदार करियर के दौरान डॉ मांडे को कई सम्मान मिले हैं, जिनमें शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (2005) और बीएम बिरला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड (1999) प्रमुख हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी सहित कई प्रतिष्ठित अकादमियों के फेलो भी हैं।