तारुन क्षेत्र में युवती से मारपीट का मामला:बातचीत बंद करने पर किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

तारुन थाना क्षेत्र में एक युवती से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, युवती की गांव के ही अरुण पुत्र बल्ली नामक युवक से पहले बातचीत होती थी। कुछ समय से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। आरोप है कि खेत की ओर जाते समय अरुण ने युवती को रास्ते में रोक लिया। उसने युवती से बातचीत बंद करने का कारण पूछा। युवती के मना करने पर आरोपी ने उसे गाली-गलौज की और मारपीट की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।