तिरुपति बालाजी मंदिर जैसे मंडप में इंद्रेश उपाध्याय की शादी:जयपुर के होटल में हुई सेहराबंदी; 108 पंडित वैदिक मंत्रोच्चार से करवाएंगे फेरे

वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की आज जयपुर में शादी है। वे हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर के ताज आमेर होटल में सात फेरे लेंगे। होटल की लॉबी में सेहराबंदी की रस्म हुई। थोड़ी देर में बारात निकलेगी। इसके बाद जयगढ़ लॉन में फेरे और अन्य रस्में निभाईं जाएंगी। तिरुपति बालाजी मंदिर के गुंबद की तर्ज पर भव्य मंडप बनाया गया है। हरिद्वार, वृंदावन, वाराणसी, नासिक और दक्षिण भारत से आए 108 पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरे करवाएंगे। शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह होगा। शादी में देश के कई प्रमुख संत, नेता और बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल होंगे। इंद्रेश उपाध्याय को मंगेतर ने लगाई मेहंदी
इससे पहले, गुरुवार को मेहंदी-हल्दी की रस्म हुई। इंद्रेश उपाध्याय की मंगेतर शिप्रा ने उनके हाथ में मेहंदी लगाई। इसी मौके पर इंद्रेश पहली बार अपनी दुल्हन के साथ दिखे। इसके बाद लगन कार्यक्रम हुआ। रात को संगीत कार्यक्रम हुआ। इसमें इंद्रेश उपाध्याय के माता-पिता ने डांस किया। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक भी जमकर नाचे। शादी-समारोह में मेहंदी-संगीत की PHOTOS… वृंदावन में बुधवार को हुई निकासी की रस्म… …. कथावाचक की शादी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की निकासी में माता-पिता ने डांस किया:मेहंदी-हल्दी हुई, सिंगर बी-प्राक, जया किशोरी जयपुर पहुंचीं; होटल ताज आमेर में तैयारियां प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जयपुर में करेंगे शादी:जानिए कौन हैं दुल्हन; वृंदावन में निकली निकासी, शेरवानी पहनी, हाथ में चांदी की छड़ी थी