मेरठ में ई-रिक्शा चालक ने 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। उसे बीच सड़क पर प्रपोज किया। कहने लगा- मैं तुम्हें 3 साल से पसंद करता हूं। फिल्म देखने चलें। छात्रा ने विरोध किया तो रिक्शा चालक ने उससे अश्लीलता शुरू कर दी। अश्लील कमेंट किए। जातिसूचक शब्द बोले और जान से मारने की धमकी दी। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने रिक्शा चालक को पकड़ लिया और उसे 34 सेकेंड में 6 थप्पड़ मारे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को अरेस्ट कर लिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला 2 समुदायों से जुड़ा होने से तनाव बना हुआ है। घटना भावनपुर थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला छात्रा से बोला, चलो मूवी दिखा लाऊं
अब्दुल्लापुर में रहने वाली छात्रा ने बताया- शनिवार सुबह करीब 8 बजे मैं घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। मैं ई-रिक्शा में बैठ गई। जब मैं बैठी, तो उसमें और भी सवारियां थीं। जेल चुंगी के पास ई-रिक्शा से बाकी सवारियां उतर गईं। रिक्शे पर मैं अकेली ही बची। इसी दौरान रिक्शा चालक ने मुझसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। कहने लगा कि चल तुझे मैं मूवी दिखा लाऊं। मैंने उससे कहा- मैं अपने घर में यह बात बताऊंगी। इस पर उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर तूने घर में बताया, तो तुझे और तेरे पिता को जान से मार दूंगा। इस पर मैं चुप हो गई। ई-रिक्शे से उतर कर मैं अपने स्कूल चली गई। शाम को मैं घर आई। मैंने पूरी घटना के बारे में अपनी दादी को बताया। मैंने बताया कि रिक्शे वाले ने मुझसे छेड़छाड़ की। विरोध पर उसने अपशब्द बोले, मुझे गालियां दीं। दादी ने शिकायत की, लोगों ने जड़े थप्पड़
रविवार दोपहर मेरी दादी मुझे लेकर रिक्शेवाले की तलाश में निकलीं। हुसैनी चौराहा पर मुझे रिक्शेवाला दिख गया। मैंने दादी को बताया। दादी ने उसे बीच सड़क रोक लिया। उससे शिकायत की। रिक्शा चालक ने गलती मान ली। इसी बीच लोग वहां आ गए। जब उन्हें मेरे साथ हुई घटना के बारे में पता चला तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। तभी आरोपी रिक्शेवाले की पत्नी आ गई। वह लोगों को भुगत लेने की धमकी देने लगी। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। लोगों ने फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को अरेस्ट कर लिया और थाने ले गई। भावनपुर थाना अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज हो कर लिया गया है। 1 मिनट 33 सेकेंड का है वीडियो
इस पूरी घटना का 1 मिनट 33 सेकेंड के वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि छात्रा की दादी रिक्शेवाले से शिकायत कर रही हैं। कह रही हैं कि तेरी बेटी की उम्र की है और तू छेड़छाड़ करता है। मुझे पिक्चर दिखाने ले चल। बता कौन-सी मूवी दिखाएगा और कहां दिखाएगा? इसी बीच आसपास के लोग आ जाते हैं और ई-रिक्शा चालक की पिटाई शुरू कर देते हैं। तभी रिक्शा चालक की पत्नी आ जाती है। रिक्शेवाला उसके पीछे छिप जाता है। रिक्शेवाले की पत्नी छात्रा और उसके घरवालों को अपशब्द कहना शुरू कर देती है। इस पर हंगामा बढ़ जाता है। लोग फोन कर पुलिस को बुला लेते हैं। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर थाने चली जाती है। —————————— ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने कहा- भागने की कोशिश की; पैर में गोली लगी नोएडा में दहेज के लिए एक शख्स ने बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला की शादी 9 साल पहले हुई थी। आरोपी पत्नी पर घरवालों से 35 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद महिला के पति और उसकी सास ने उसे लात-घूसों से पीटा। पढ़ें पूरी खबर…