तेंदुए ने डेढ़ साल के बच्चे को मार डाला:गर्दन पर किया हमला; बिजनौर में खेलते-खेलते बड़े भाई के साथ जंगल पहुंच गया था

बिजनौर में डेढ़ साल के बच्चे को तेंदुए ने मार डाला। घटना के समय पति-पत्नी खेत पर काम करने गए थे। अपने तीनों बच्चों को घर पर दादी के पास छोड़ कर गए थे। 2 बच्चे बिना दादी को बताए खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गए। धीरे-धीरे दोनों बच्चे जंगल में पहुंच गए। वहां तेंदुए ने डेढ़ साल के बच्चे पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे की गर्दन को दबोच लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का बड़ा भाई तेंदुए को देखकर मौके से भाग गया। घटना मंडावर थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला…
सदर तहसील के कोहरपुर गांव में रहने वाले राजकुमार अपनी पत्नी किरण के साथ खेत में काम करने गए थे। उन्होंने अपने 3 बच्चों को घर पर दादी के पास छोड़ दिया था। इसी दौरान उनके दो बच्चे हर्षित (5) और मयंक (डेढ़ साल) खेलते-खेलते घर से निकल गए। राजकुमार के घर से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर जंगल है। दोनों बच्चे खेलते-खेलते जंगल पहुंच गए। तेंदुए ने बच्चे की गर्दन पर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल से निकले एक तेंदुए ने अचानक मयंक पर झपट्टा मारा, उसकी गर्दन दबोच ली। इसमें मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छोटे भाई पर हमला होते देख हर्षित किसी तरह वहां से भाग निकला। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे गांववाले मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक तेंदुए जंगल में भाग गया था। गांववालों की सूचना पर राजकुमार और उनकी पत्नी जंगल पहुंचे और मयंक को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल से एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पिता अपने बच्चे की लाश को गले लगाए है। वह फूट-फूटकर रो रहा है। कई दिन तेंदुए गांव के आस-पास देखा जा रहा था
गांववालों ने बताया- कई दिन से तेंदुए को गांव के आस-पास देखा जा रहा था। कई बार शिकायत की गई, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आज एक बच्चे की जान चली गई। गांव से मात्र 500 मीटर दूरी पर घटना हुई है। इससे गांववालों में डर का माहौल है। गांव में रहने वाले तेजपाल ने बताया- बच्चों के माता-पिता पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गए थे। तीनों बच्चे अपनी दादी के पास थे। इसी दौरान दादी किसी काम में लग गईं और बच्चे जंगल की तरफ चले गए। जैसे भी कुछ दूर आगे बढ़े, तेंदुए ने हमला कर दिया। छोटे बच्चे को तेंदुए ने पकड़ लिया और मार डाला। गांव में लगवाया गया पिंजरा
बच्चे की मौत की सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद गांववालों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और प्रदर्शन भी किया। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगवा दिया। जल्द ही उसे पकड़ने का दावा भी किया। अब तक तेंदुए के हमलों में 30 लोगों जा चुकी है जान
बिजनौर जिले में तेंदुए के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक तेंदुए के हमलों में करीब 30 लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। वन विभाग लगातार गांववालों को जागरूक करने के प्रयास कर रहा है। पंपलेट, वॉल पेंटिंग और गांव-गांव जाकर सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। ——————– ये खबर भी पढ़ें…
जिस हाथ से लड़की को छेड़ा…पुलिस ने वही हाथ तोड़ा, मुजफ्फरनगर में 65 साल के बुजुर्ग ने बीच सड़क की गंदी हरकत मुजफ्फरनगर में एक 65 साल के बुजुर्ग ने बीच सड़क पर युवती से छेड़छाड़ की। उसे बैड टच किया। युवती ने दौड़ाकर बुजुर्ग को पकड़ लिया और उसे बीच सड़क पर पीटा। फिर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिर उसका वही हाथ तोड़ दिया, जिससे उसने छेड़छाड़ की थी। पढ़ें पूरी खबर…