झांसी में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- बिना आरएसएस के भड़काए दंगा नहीं हो सकता। यह एक अपंजीकृत संस्था है, उसकी सदस्यता नहीं है। कोई दंगा कराता भी है तो कह दिया जाता कि यह हमारा मैम्बर नहीं है। जब पंजीयन नहीं तो मैम्बर कहां से होगा। उन्होंने सरकारों पर भी निशाना साधा। कहा- सरकार चाहे तो कभी दंगा नहीं हो सकता। दंगे सरकार और अफसरों की नियत पर निर्भर होते हैं। समय पर कदम उठा लिए जाएं तो दंगे नहीं हो सकते। वे दतिया स्थित पीताम्बरा पीठ से झांसी के सर्किट हाउस पहुंचे थे। उन्होंने आगे कहा- RSS कह रही है कि मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही है। जबकि हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिम आबादी घट रही है। यहां से दिग्विजय सिंह भोपाल के लिए रवाना हो गए। चंदा वसूली का पैसा कहां जाता है कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- आरएसएस चंदा वूसली करता है। ये पैसा जाता कहां है। बैंक खाता कहां है। हर विजयदशमी और गुरु पूर्णिमा पर करोड़ों रुपए चंदा में आते है, वो पैसा कहां जाता है। जब संघ का अकाउंट नहीं है तो पैसा जाता कहां है। इनका एक ही एजेंडा है हिदुओं को भड़काना और संविधान के खिलाफ लोगों को बचपन से तैयार करना। यह कभी आंदोलन प्रदर्शन नहीं करते, हमेशा कानाफूसी की राजनीति करते। अब यह कह रहे कि मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है और उनकी संख्या बड़ जाएगी। जो कि संभव ही नहीं है। क्योंकि हिंदुओं की जनसंख्या घट रही है उससे ज्यादा तेजी से मुसलमानों की जनसंख्या घट रही है। 2001 और 2011 का सेंसेस ये प्रमाणित करता है। अब 2021 के संसेस की तो रिपोर्ट ही इन्होंने रोक कर रखी है। इसलिए वो बात सामने नहीं आई। लेकिन एक बात मैं कहना चाहता हूं कि ये हिंदुओं को भ्रमित कर रहे हैं। आई लीव मोहम्मद पर FIR की क्या जरूरत थी दिग्विजय सिंह ने आई लव… को लेकर कहा- अगर कोई आई लव मोहम्मद कहता है और कोई आई लव रामजी, आई लव महादेव, आई लव कृष्ण भगवान, आई लव गांधीजी कहता है तो इसमें किसी को दिक्कत क्या है। इसमें मुकदमा दर्ज करने की क्या जरुरत है। दंगे तो सरकार और सरकारी अधिकारी की नियत पर निर्भर होते हैं। सरकार चाहे तो कभी दंगा नहीं हो सकता है। सरकार ही ऐसे संवेदनशील मसलों पर समय से कदम उठा ले तो कभी दंगे नहीं होंगे। बरेली में तौकीर रजा पर कहा कि बात यह है कि कुछ फितरती लोग हिदुओं में भी है और कुछ मुसलमानों में भी। यह लोग भड़काउ भाषण देते हैं। संभल में हुई बुलडोजर कार्यवाही को लेकर उन्होंने कहा कि बुलडोजर जो हैं कोई अवैधानिक निर्माण हो तो उस पर कार्यवाही कीजिए। लेकिन किसी एक व्यक्ति के अपराध पर उसके परिवार को आप दंड दे रहे है यह कहां तक न्याय है। ………………. ये खबर भी पढ़िए- यूपी की महामंडलेश्वर, जिसने प्रेमी की हत्या कराई:लव मैरिज, 2017 में संन्यास; गांधीजी के पुतले को गोली मार चर्चा में आई अलीगढ़ के बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय उर्फ पूजा गुप्ता का नाम आया। अभिषेक के पिता ने महामंडलेश्वर के पति अशोक पांडेय के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई। पुलिस अब महामंडलेश्वर को तलाश रही है। वो निरंजनी अखाड़े से जुड़ी है। वहीं, अशोक को अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…