कानपुर में एक 25 साल की महिला की हत्या करके लाश बेड के नीचे छिपा दी। इसके बाद बॉयफ्रेंड भाग गया। महिला उसके साथ 8 साल से लिव-इन में रह रही थी। पड़ोसियों ने बॉयफ्रेंड को 5 दिन पहले घर के बाहर देखा था। शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे घर के दरवाजे के नीचे कुछ लिक्विड बहता देखा। लिक्विड लाल और भूरे रंग का था। इस पर लोगों को लगा कि खून बह रहा है। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, तो पता चला कि ये लिक्विड बेड के नीचे से बह रहा था। वहां बदबू भरी थी, कपड़ों का ढेर था। कपड़े हटाए गए तो नीचे एक लाश मिली। यह लाश एक महिला की थी। लाश सड़ (डिकंपोज) चुकी थी। पुलिस ने घर की तलाशी ली, तो 2 आधार कार्ड मिले। पता चला कि महिला का नाम भारती गौतम था। दूसरा आधार कार्ड वाहिद नाम के शख्स का था। पड़ोसियों से पूछने पर पता चला कि ये लड़का दिलीप बनकर यहां रहता था। पड़ोसियों के बयानों से सामने आया कि दोनों लिव-इन में यहां रहते थे। जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस फिलहाल इस मामले को लिव-इन में रहते हुए हत्या किए जाने का मान रही है। दिलीप उर्फ वाहिद की तलाश की जा रही है। मामला रायपुरवा थाना क्षेत्र में शक्कर मिल का है। 1.5 किमी दूर रहता है भारती का परिवार इस घर के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ में भारती गौतम के परिवार के बारे में पता चला। उनका परिवार 1.5 किमी दूर पी-रोड पर रहता है। मां आशा देवी की करीब 7 महीने पहले मौत हो चुकी है। उनकी 5 बेटियां निशा, ऊषा, नीतू, ममता और भारती गौतम थीं। भारती सबसे छोटी थी। पुलिस ने परिवार को सूचना भेजी। इसके 3 घंटे बाद भारती का भांजा सोनू मौके पर आया। सोनू ने बताया कि भारती 8 साल से लिव-इन में रह रही थी। पड़ोसी बोले- 5 दिन पहले दिलीप ने कहा था, पत्नी सो रही
पड़ोसी विकास कुमार ने बताया- 5 दिन दिन पहले मैंने दिलीप को घर के बाहर देखा था। वो अकेला था और कहीं जा रहा था। मैंने उससे पूछा कि भारती कहां हैं? दिलीप ने कहा कि वो सो रही है। उसके बाद हमने इस घर के बाहर किसी को नहीं देखा। उन्होंने बताया- 1 नवंबर की सुबह 8.30 बजे घर से तेज बदबू आने लगी। इसके साथ ही हम लोगों ने कमरे से खून बहता देखा। इस पर हमने यह बात हमारे एरिया के पार्षद विकास साहू को फोन करके बताई। हमें लगा, कहीं ऐसा तो नहीं कि सीवरेज वगैरह की दिक्कत हो। लेकिन पार्षद के आने के बाद समझ आया कि ये पुलिस का मामला है। फिर पुलिस आई और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। इसके बाद महिला की लाश मिली। हम लोग डरे हुए हैं। दिलीप व्यवहार में सही व्यक्ति था। वह ऐसा कर देगा, ये कभी लगा ही नहीं। पार्षद बोले- लाश छिपाई गई, जिससे भागने का ज्यादा वक्त मिले
इस मामले पर पार्षद विकास साहू ने बताया- घर के अंदर महिला का शव बेड के नीचे पड़ा मिला। कपड़ों से ढककर लाश को छिपाया गया था। दिलीप नहीं चाहता होगा कि किसी को हत्या के बारे में पता चले। जितना लेट पता चलेगा, उतना उसको भागने का वक्त मिलेगा। अब पुलिस इस मामले की दिलीप को ढूंढ रही है। लोग बता रहे है कि उसका असली नाम वाहिद है। भारती गौतम के भांजे सोनू ने बताया- मकान पिछले 5 दिनों से बंद था। मौसी ने करीब 8 साल पहले एक मुस्लिम युवक से शादी की थी, जो खुद को रोहित बताता था। वह भी लापता है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पर ACP मंजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा- शव करीब 4 दिन पुराना लग रहा है। बॉडी डिकंपोज हो रही है। हत्या क्यों की गई, यह दिलीप के पकड़े जाने के बाद पता चल सकेगा। उसको पकड़ने के लिए टीमें बना दी गई हैं। ———————–
ये खबर भी पढ़ें- पत्नी प्रेमी संग भागी, वकील पति ने सुसाइड किया, बरेली में लिखा- झूठे केस में फंसाने के लिए धमका रही थी बरेली में पत्नी से परेशान होकर एडवोकेट पति ने जहर खा लिया। उन्हें गुड लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी तीन महीने पहले उन्हें छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। तब से वह डिप्रेशन में था। प्रेमी भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। पढ़ें पूरी खबर….