दिल्ली में हुए ब्लास्ट में यूपी के अमरोहा के DTC कर्मचारी अशोक सिंह और खाद विक्रेता लोकेश अग्रवाल की मौत हो गई। दोनों आपस में दोस्त थे। लोकेश अपनी समधन को देखने दिल्ली आए थे। शाम के वक्त दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। लोकेश मेट्रो से पहुंचे और जैसे ही दोनों कार में बैठे, विस्फोट हो गया। आज दोनों के शवों को अमरोहा लाया जाएगा। इसके अलावा, देवरिया के शिवा जायसवाल, आगरा के पप्पू और गाजियाबाद के मोहम्मद दाऊद घायल हुए हैं। तीनों का इलाज दिल्ली के LNJP अस्पताल में चल रहा है। इधर, दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सतर्कता बरतें और फील्ड में उतरें। अफवाहों की निगरानी की जाए और कोई संदिग्ध बचने न पाए। अयोध्या, काशी, मथुरा जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस चौकन्ना हो गई है। मंदिरों, बाजारों और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर गश्त बढ़ा दी गई है। DGP राजीव कृष्ण ने दैनिक भास्कर को बताया कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अब अशोक-लोकेश के बारे में जानिए आतंकी कनेक्शन में लखनऊ की महिला डॉक्टर अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। शाहीन AK-47 लेकर चलती थी, जो उसकी कार से बरामद हुई। डॉक्टर शाहीन शाहिद लखनऊ में लालबाग की रहने वाली है। वह फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल शकील की सहयोगी और गर्लफ्रेंड थी। शाहीन पर पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े होने के आरोप हैं। आईजी लॉ एंड ऑर्डर एलआर कुमार का कहना है कि शाहीना के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। दिल्ली में लाल किले के पास धमाका दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में सोमवार शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ। इसमें 2 महिलाएं समेत 9 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हैं। पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हुआ था। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। पढ़ें पूरी खबर… लाल किले के पास धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….