दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वालों से मुठभेड़:गाजियाबाद में 15 मिनट की फायरिंग के बाद गोल्डी बराड़ गैंग के बदमाश अरेस्ट, पैर में गोली लगी

बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वालों से गाजियाबाद में पुलिस की मुठभेड़ हुई। दोनों बदमाश रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के हैं। उनकी पहचान रोहतक के रविंद्र और सोनी के अरुण के रूप में हुई है। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम ने ट्रॉनिका सिटी एरिया में बदमाशों की घेराबंदी की थी। मौके से जिगाना पिस्टल और कारतूस बरामद हुए है । पहले पूरा मामला जानिए 12 सितंबर की सुबह 3.30 बजे यूपी के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग हुई है। बाइक से आए 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ 2 राउंड फायरिंग की। इसके बाद फरार हो गए। फायरिंग के वक्त घर में दिशा की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी, पिता रिटायर्ड DSP जगदीश पाटनी, मां पद्मा पाटनी मौजूद थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी सहम गए। दिशा पाटनी मुंबई में थीं। जगदीश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घर के बाहर से 2 खाली कारतूस बरामद हुए हैं। घर के बाहर फोर्स तैनात की गई है। फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं। फेसबुक पोस्ट में लिखा- संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज पर टिप्पणी से नाराज होकर फायरिंग को अंजाम दिया गया है। यह सिर्फ एक ट्रेलर है। अगली बार ऐसी हरकत दोहराई गई तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। SSP बरेली ने बताया, फायरिंग शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे की गई। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। आसपास के CCTV खंगाले गए। जिसमें दो संदिग्ध हमलावर बाइक से जाते दिखे हैं। पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार और उसके नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अब जानिए रोहित गोदारा गैंग क्यों नाराज? खुशबू पाटनी ने कहा था- अनिरुद्धाचार्य का मुंह तोड़ दूंगी 30 जुलाई को दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी किया था। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन-रिलेशनशिप वाले बयान पर खुशबू ने कहा- ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि ‘मुंह मारना’ क्या होता है। इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते? खुशबू बोलीं- इन्हें समाज के नामर्द फॉलो कर रहे
खुशबू ने आगे कहा- ये दुखद है कि ऐसे बद्जुबान लोगों को समाज में फॉलो किया जाता है। समाज के सारे नामर्द इसे फॉलो कर रहे हैं। जो लड़कियों के चरित्र पर उंगली उठाता है, वो किसी भी धर्म या संस्कृति का प्रतिनिधि नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर भी अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किस आधार पर एक कथावाचक ऐसा भद्दा बयान देता है? क्या धर्म के मंच से इस तरह के प्रवचन दिए जा सकते है? अब भक्त का सवाल और अनिरुद्धाचार्य का जवाब पढ़िए, जिस पर घमासान मचा सवाल: गुरुजी शादी से डर लगता है। जिस वीडियो पर विवाद खड़ा हुआ था, वह एक कथा के दौरान का है। जिसमें एक भक्त सवाल करता है- गुरु जी राधे-राधे, घर वाले मुझसे शादी करने के लिए बोलते हैं। लेकिन, मुझे थोड़ा डर लगता है। हम आजकल देख रहे हैं बहुत जल्द डायवोर्स हो जा रहे हैं। जवाब : 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है…
अनिरुद्धाचार्य ने कहा- इसका एक ही समाधान है। लड़की 14 साल की होगी और 14 साल की कोई लड़की आपके घर दुल्हन बन कर आ जाएगी तो उस समय तो वो बच्ची होगी। समझ रहे हो? लोग फिर जल्दी शादियां करना शुरू कर देंगे। क्योंकि अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। वो 25 साल की जब तक आती है तो पूरी जवान हो कर आएगी। स्वाभाविक है कि उसकी जवानी कहीं न कहीं फिसल जाएगी। आज लड़के-लड़कियां 10 के साथ लिव-इन में रह रहे : अनिरुद्धाचार्य
इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य का एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कथा में कह रहे हैं कि पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी। अनिरुद्धाचार्य बोले- आधी बात सुनकर दिल दुखा तो क्षमा करें
विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा- राधे-राधे, जय गौरी गोपाल… आप लोगों द्वारा हमें सूचना मिली कि हमारी कुछ बहनें नाराज हैं। क्योंकि उन लोगों ने आधी एक वीडियो सुनी, जिस वीडियो में कहा गया कि आजकल 25 साल की लड़की… देखो बात क्या कही जाती है कि कुछ लड़कियां कैसी होती हैं? कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जो लिव-इन में रह कर चार जगह मुंह मार कर आती है और वो किसी के भी घर की बहू बन जाएंगी। अब आप ही बताइए कि क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी? इसलिए लड़की हो या लड़का दोनों को पहले तो चरित्रवान होना चाहिए। यह बात कुछ लड़कियों के लिए कही थी। जैसे कि अभी एक राजा रघुवंशी को उसकी पत्नी ने मार दिया और वह 25 साल की ही थी। जिस लड़की ने अपने पति राजा को मारा वो 25 साल की है और उसने किसी पराए पुरुष के कारण अपने पति को मार दिया। तो वही बात कही जा रही है कि आजकल कुछ लड़कियां… अब देखो मेरी वीडियो से कुछ शब्द हटा दिया। मेरे द्वारा कभी नारी का अपमान नहीं किया जा सकता। नारी तो हमारी लक्ष्मी है। फिर भी मेरी आधी अधूरी बात सुनकर के किसी भी बहन बेटी का दिल दुखा हो तो ये दास सदा आपका था। आपका है, आपका ही रहेगा। यदि आधी अधूरी बात सुन कर आपका दिल दुखा तो मुझे क्षमा अवश्य करें। अब दिशा के पिता की तरफ से दर्ज हुई FIR हूबहू जानिए मैं बालकनी पर खड़ा था, उन्होंने गोली चला दीजगदीश ने लिखा- गुरुवार सुबह 4.30 बजे 2 युवक मेरे घर के बाहर फायरिंग करके चले गए थे। तब हम लोग सो रहे थे। फिर शुक्रवार सुबह 3:30 बजे मेरा कुत्ता भौंक रहा था, मुझे संदेह हुआ। तब मैं बालकनी में आया, तो नीचे बाइक सवार 2 लोग दिखे। टोकने पर एक युवक ने मुझे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। मैंने पिलर के पीछे फर्श पर लेटकर अपनी जान बचाई। जगदीश ने पुलिस को बताया कि मेरी एक बेटी दिशा पाटनी बॉलीवुड में अभिनेत्री है। दूसरी बेटी खुशबू पाटनी मेजर पद से रिटायर होकर मेरे साथ रह रही है। दोनों बेटियां सोशल मीडिया पर पब्लिक फिगर हैं और उनके लाखों फैन हैं। उनकी बेटी को सोशल मीडिया पर भी धमकी दी गई थी। CO फर्स्ट आशुतोष शिवम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके बाइक सवार बदमाशों को ढूंढा जा रहा है। अब पढ़िए जिम्मेदारी लेने वाले गैंग ने फेसबुक पर क्या लिखा… पहला मैसेज एक्ट्रेस के लिए- फेसबुक पर आगे लिखा – इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्य देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। दूसरा मैसेज बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए- पुलिस के पास जिस फेसबुक पेज की पोस्ट की कटिंग वॉट्सऐप पर आई थी। उस अकाउंट को ट्रेस किया गया। मगर यह पेज नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस ने कैलिफोर्निया फेसबुक ऑफिस को ई-मेल करके जानकारी मांगी है। दिशा पाटनी के घर पर जो हमला हुआ, इसकी जिम्मेदारी लेने वाले रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ कभी लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते थे। रोहित ने दिशा पाटनी के घर हमला कराने के बाद ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की, जिसमें उसने कहा- मेरा नाम लॉरेंस बिश्नोई के नाम न जोड़ा जाए। ………… ये भी पढ़ें : ये भी पढ़ें :एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर एक नहीं, 2 बार फायरिंग: बरेली में अपाचे से आए, 26km तक CCTV में दिखे, फिर नैनीताल की तरफ भागे यूपी के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर 24 घंटे में 2 बार फायरिंग की गई। दोनों बार एक ही अपाचे बाइक का इस्तेमाल हुआ। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश भी दोनों बार एक ही थे। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। पीछे वाले ने चेहरा ढकने की कोशिश नहीं की थी। दोनों घटनाओं में बदमाशों का टारगेट किसी को मारने का नहीं था, मकसद सिर्फ दहशत फैलाना था। पढ़िए पूरी खबर… एक्ट्रेस के घर फायरिंग, योगी बोले-हमलावरों को पाताल से निकालेंगे:दिशा पाटनी के पिता से फोन पर बात की, बहन ने VIDEO जारी किया बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के 2 दिन बाद बहन खुशबू पाटनी ने VIDEO जारी किया। इसमें वे सेल्फ-डिफेंस और सुरक्षा के बारे में बता रही हैं। उन्होंने कहा- आज इस ‘कलयुग’ में कब जानें क्या हो जाए, कुछ पता नहीं। आप पब्लिक फिगर में हों या ना हो। उससे कोई लेना-देना नहीं है। पढ़िए पूरी खबर…