दुल्हन की तरह सजकर निकले ट्रांसजेंडर:चेहरे पर दाढ़ी, लाल रंग की साड़ी पहनीं; कानपुर में डेढ किमी की परेड

अपने हक के लिए यूपी के लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल एंड ट्रांसजेंडर क्वीर (LGBTQ) आज कानपुर में परेड पर निकले हैं। दुल्हन की तरह सज-धजकर पहुंचे हैं। कोई लहंगा तो कोई साड़ी, सूट में दिखा। किसी के चेहरे पर दाढ़ी दिखी तो किसी ने 16 श्रृंगार किया, कोई सीने पर Love का टैटू बनवाकर पहुंचा। ट्रांसजेंडर ने ग्रुप में फोटो क्लिक कराई। जगह-जगह जमकर डांस किया। नाचते-गाते ट्रांसजेंडर आगे बढ़ रहे हैं। नाना राव पार्क से निकली परेड करीब डेढ़ किमी दूर IMA भवन तक जाएगी। LGBTQ समुदाय के साथ उनके समर्थक भी परेड में शामिल होकर अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। इसमें कानपुर, उन्नाव, औरैया, फतेहपुर, कन्नौज, झांसी और आसपास के करीब 10 जिलों से करीब 100 ट्रांसजेंडर शामिल हुए हैं। परेड समाप्त होने के बाद रात 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन के अनुज पांडे ने बताया- यह प्राइड परेड समुदाय के अधिकारों को लेकर निकाली जा रही है। यह लगातार तीसरी साल है, जब कानपुर में इसका आयोजन हो रहा है। इसमें किन्नर कल्याण बोर्ड बिहार के दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. राजन सिंह भी शामिल हुए हैं। तस्वीरें देखिए- पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…