गाजीपुर में पिटाई से घायल दूल्हे की मौत हो गई। जयमाल के वक्त डीजे पर डांस करने को लेकर घरातियों ने दूल्हे और उसके पिता को पीट दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता और बेटे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां दूल्हे की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में दूल्हे के पिता का इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया है। एक आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। अन्य लोगों की तलाश चल रही है। दूल्हे का शव शनिवार शाम घर लाया गया तो चीख-पुकार मच गई। दूल्हे की मां को गांव की महिलाएं संभालती नजर आईं। घटना दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। दुल्हन ने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। 2 तस्वीरें देखिए… 5 मई को आई थी बारात
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के रहने वाले ब्रिगेडियर राम के बेटे राकेश राम की गुरुवार, 5 मई को शादी थी। राकेश की दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की राजकुमार से शादी तय हुई थी। राकेश बारात लेकर अपने घर से शाम 7 बजे निकला। एक घंटे बाद 8 बजे बारात दुल्हन के घर पहुंची और द्वार पूजा शुरू हुई। सभी बारातियों ने नाश्ता-पानी किया। करीब साढ़े 8 बजे जयमाला शुरू हुआ। दुल्हन के पिता राजेंद्र ने बताया, डीजे पर घराती-बराती सभी लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में गाने को लेकर झगड़ा हो गया। इसी झगड़े को छुड़ाने के लिए दूल्हे के पिता ब्रिगेडियर राम वहां गए और मामले को शांत कराने की कोशिश करने लगे। लेकिन घरातियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। झगड़ा बढ़ता देख दूल्हा राकेश भी स्टेज से उतरकर नीचे आ गया। अपने पिता को छुड़ा ही रहा था कि एक पप्पू नाम के युवक ने देसी तमंचे की बट से दूल्हे के सिर पर हमला कर दिया। इस मारपीट में दूल्हा राकेश और उसके पिता ब्रिगेडियर राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दूल्हे की मौत
दुल्हन के पिता राजेंद्र ने बताया, बारातियों ने दोनों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पर इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात दूल्हे राकेश की मौत हो गई। घायल पिता ब्रिगेडियर राम की शिकायत पर विनोद राम, प्रदीप, मोनू, पप्पू, बाघा, विशाल राम, सकलू और विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दुल्हन के गांव के रहने वाले हैं। दूल्हे का भाई सिपाही, बहन BA में पढ़ रही
मृतक राकेश राम (25) ब्रिगेडियर राम का बड़ा बेटा था। वह अपने पिता के साथ ही खेतीबाड़ी करता था। छोटा भाई नितेश यूपी पुलिस में सिपाही है, जबकि बहन अंजली बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वहीं, दुल्हन राजकुमारी (20) तीन बहनें हैं। बड़ी बहन की तीन साल पहले शादी हो चुकी है। राजकुमारी की छोटी बहन हाईस्कूल में पढ़ रही है। दुल्हन के पिता ने कहा- खेत गिरवी रखे, कर्ज लेकर की शादी
दुल्हन के पिता राजेंद्र ने बताया, मैंने बेटी की शादी के लिए अपने खेतों को गिरवी रखकर 70 हजार रुपए लिए, भैंस बेच दी। 30 हजार रुपए उधार लिया। अब मैं ये पैसे कैसे भरुंगा। बेटी की शादी भी नहीं हुई। उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। पिता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाए। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिलदारनगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया, शादी में दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। घटना में घायल दूल्हे की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। मामले में धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(4), 110 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात के वक्त हाथ में असलहा लेकर डांस करने वाले आरोपी युवक विशाल को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। ——————— ये खबर भी पढ़ेः- होमगार्ड ने महिला का सिर कूचकर की हत्या:शाहजहांपुर में बेटी के सामने ईंट से किए कई वार, कई सालों से दोनों में था संबंध शाहजहांपुर में एक होमगार्ड ने महिला की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। आरोपी होमगार्ड का महिला से काफी समय से अवैध संबंध था। जब महिला ने आरोपी से संबंध खत्म करने की बात कही तो उसने महिला को उसकी बेटी के सामने ही मार डाला। पढ़ें पूरी खबर