आगरा में दूसरे का गेट खटखटाने पर युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। ऑटो चलाने वाला युवक 6 नवंबर की रात करीब 10 बजे लौटा था। वह अपने मालिक का मकान भूल गया। उसने गलती से उनके पड़ोसी का दरवाजा खटखटा दिया। घर से निकले मकान मालिक ने उसे चोर समझा। आरोपी ने पड़ोसी के साथ मिलकर युवक के दोनों हाथ बांध दिए। उसे जमकर पीटा। बेसुध होने पर 3 बजे युवक के घर के बाहर छोड़ गए। शुक्रवार रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज किया है। घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के गैलाना की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… गैलाना के वनखंडी में किराए पर रहने वाला रामू ऑटो चलाता था। रामू पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था। परिजनों ने बताया- गुरुवार रात को करीब 10 बजे रामू ऑटो चलाकर लौटा। वह पास में रहने वाले ऑटो मालिक अंसार को किराया देने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह अंसार का घर भूल गया। रात में उसने गलती से पड़ोस में रहने वाले सतीश के घर का दरवाजा खटखटा दिया। इस पर उन लोगों ने रामू को चोर समझकर पकड़ लिया। इसके बाद सतीश ने उसके हाथ बांध कर उसे बुरी तरह मारा। 3 बजे घर के बाहर लाकर फेंका
रामू की हालत जब गंभीर हो गई। तो सुबह 3 बजे आरोपी युवक को उसके घर के सामने फेंक कर चले गए। परिजनों को जैसे ही जानकारी हुई। वे तुरंत घायल अवस्था में रामू को असोपा हॉस्पिटल लेकर गए। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान रामू ने दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम के बाद रामू का शव घर आना था। शव के इंतजार में मोहल्ले की महिलाएं असोपा हॉस्पिटल के पास सड़क किनारे बैठ गईं। लोगों के इकट्ठा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन बोले- पुलिस ने धमकाया
मृतक के परिवार की महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए धमकाया। उनसे कहा कि अगर सड़क जाम की तो सभी पर मुकदमा लिख देंगे। फिर सब भागते फिरोगे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सतीश और उसके पड़ोसी राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया- परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आज वे लोग मुकदमे कुछ और लोगों के नाम बढ़ाने की बात कह रहे थे। उनसे नाम लिए गए हैं। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ———————- ये खबर भी पढ़ें… कॉलेज में छात्र खुद को आग लगाकर दौड़ता रहा, VIDEO:मुजफ्फरनगर में फीस न देने पर परीक्षा फॉर्म नहीं जमा करने दिया था मुजफ्फरनगर में डीएवी कॉलेज के छात्र ने कैंपस में शुक्रवार दोपहर खुद को आग लगा ली। प्रिंसिपल ने फीस जमा न होने पर उसे परीक्षा देने से रोक दिया था। उसे परीक्षा फॉर्म भी नहीं जमा करने दिया था। आरोप है कि छात्रों के सामने उसकी बेइज्जती भी की गई। कहा- धर्मशाला नहीं खोल रखी है। पढ़ें पूरी खबर…