काशी में बुधवार को देव दिवाली मनाई गई। 84 घाट 25 लाख दीयों से जगमगा उठे। ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के बीच गंगा तट पर दीपों से बनी अद्भुत आकृतियां ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो उठा तो गंगा की लहरों पर तैरते दीपों ने ऐसा दृश्य रचा, मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। इस नजारे को भास्कर के ड्रोन कैमरे ने कैद किया। देखिए 400 फीट ऊंचाई से काशी की देव दिवाली…