दोस्तों ने आपस में बदली पत्नियां:बाराबंकी में युवक बोला- मेरी पत्नी को जबरन ले गया, अपनी मेरे पास छोड़ गया

बाराबंकी में वाइफ स्वैपिंग (पत्नियों की अदला-बदली) जैसा मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी को अपने दोस्त के पास रहने को भेज दिया। जबरन उसके साथ रिलेशन बनाने का दबाव बनाया। जबकि, दोस्त की पत्नी के साथ खुद रहने लगा। कुछ समय तक तो उसकी पत्नी अपने पति के दोस्त के साथ रही। लेकिन, अब उसने पति की इस हरकत की पुलिस से शिकायत कर दी है। मामला ​​​​​​लोनीकटरा थाना क्षेत्र का है। पत्नी और दोस्त की जुबानी पढ़िए पूरा मामला लोनी कटरा की रहने वाली महिला ने बताया- 2 साल पहले मेरी शादी अनूप से हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद अनूप मेरे साथ मारपीट करने लगा। मुझे मेरे मायके में छोड़ आया। डेढ़ साल तक मैं वहां रही। उसके बाद घरवालों के समझाने-बुझाने के बाद मैं ससुराल आई। इसके बाद से अनूप मुझ पर अपने दोस्त के साथ रहने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं, अनूप अपने उसी दोस्त की पत्नी के साथ खुद भी रहने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया, तो मेरे साथ मारपीट की। मुझसे कहने लगा कि अगर मेरी बात नहीं मानी, तो जान से मार दूंगा। मुझसे कहता था कि अब तुम मेरे दोस्त के साथ ही रहोगी। दोनों साथ में पति-पत्नी की तरह रहो। मेरे घर में अब तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है। दोस्त बोला- 4 महीने से मेरी पत्नी के साथ रह रहा
थाने पहुंचे अनूप के दोस्त पप्पू कोरी ने बताया- मैं अहमदाबाद में नौकरी करता हूं। अनूप भी मेरे साथ वहीं पर नौकरी करता है। वो मेरी गैरमौजूदगी में अक्सर मेरे घर आता था। इस दौरान उसकी मेरी पत्नी से नजदीकियां हो गईं। दोनों के बीच संबंध भी बन गए। अनूप किसी भी हालत में मेरी पत्नी को नहीं छोड़ रहा है। वह पिछले 4 महीने से मेरी पत्नी को अपने साथ रखे है। साथ ही अपनी पत्नी को मेरे घर भेज दिया है। उसे मेरे साथ रहने को मजबूर कर रहा है। हम लोग मजबूरी में 4 महीने से साथ में हैं। जब मैं उसकी पत्नी को उसके पास भेजता हूं, तो वह मारपीट करता है। पत्नी अपने पति पर बना रही कोर्ट मैरिज का दबाव
पप्पू ने बताया कि मेरी पत्नी भी अनूप का साथ दे रही है। वह मुझसे कह रही है कि अनूप की पत्नी से कोर्ट मैरिज कर लो। इसके लिए उसने मुझे 10 हजार रुपए भी दिए हैं। मैंने कई बार अपनी पत्नी को घर बुलाने की कोशिश की, तो अनूप ने मुझे मारने का प्रयास किया। अनूप ने मेरी पत्नी से कोर्ट मैरिज भी कर ली है। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एक पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। समझौते के सभी प्रयास विफल रहे हैं। पप्पू और अनूप यादव को थाने में ही रोक लिया गया है। पुलिस ने 151 के तहत दोनों का चालान कर दिया है। पप्पू की सविता से 7 साल पहले शादी हुई थी
पप्पू कोरी (42) विंध्याचल का रहने वाला है। उसकी पत्नी का नाम सविता है। पप्पू की सविता से 7 साल पहले शादी हुई थी। पप्पू के पिता कन्नू त्यागी की मौत 7 साल पहले हो चुकी है। उसकी 2 बहनें भी हैं। वह पिछले 10 साल से नौकरी कर रहा है। गांव का रहने वाला गोबिंद यादव नौकरी कराने के लिए सभी को अहमदाबाद लेकर गया था। वहीं, अनूप यादव ‌सके घर से सिर्फ 200 मीटर दूर रहता है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। अनूप के भाई अनुज की अभी शादी नहीं हुई है। जबकि, एक बहन की शादी हो चुकी है। अनूप के साथ उसकी मां भी रहती हैं। अहमदाबाद में पप्पू और अनूप यादव 7 साल से रह रहे हैं। दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोनों एक गांव के होने के कारण एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। ————————- ये खबर भी पढ़ें… फिरोजाबाद में 12वीं की छात्रा की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला रक्तरंजित शव फिरोजाबाद में 12 वीं की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह छात्रा का शव गांव से करीब 700 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। पढ़ें पूरी खबर…