दो बेटों ने मिलकर किया बुजुर्ग पिता का मर्डर:पहले डंडे से किया हमला, फिर पत्थरों से कुचला सिर, जमीन का सौदा करने से थे नाराज

रामनगर में बेटों ने मिलकर बुजुर्ग पिता को मार डाला। दोनों बेटे पिता के जमीन बेचने से नाराज थे। आरोपियों ने पहले बुजुर्ग पर डंडे से हमला किया और उसके बाद पत्थरों से सिर कुचल दिया। घटना रामनगर के ग्राम पुछड़ी इलाके की है। मृतक की पहचान सलीम अली (65) के तौर पर हुई। मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले देखिए वारदात से जुड़ी तस्वीरें… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… झोपड़ी बनाकर रह रहा था बुजुर्ग
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गांव महेशपुर रोशनपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद निवासी सलीम अली (65) पुत्र शेर अली रामनगर के पुछड़ी गांव में झोपड़ी बनाकर रहता था। सलीम के दो पुत्र, एक पुत्री मुरादाबाद में रहती हैं। जबकि एक विवाहित पुत्र रियाज और विवाहित पुत्री भी पिता से अलग-अलग रामनगर के पूछड़ी गांव में ही रहते हैं। तीन बीघा जमीन का सौंदा कर आया था
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया- बुजुर्ग सलीम अली मुरादाबाद के महेशपुरा गांव में अपनी तीन बीघा जमीन बेचने के लिए गया था। 12 नवंबर को सलीम अली मुरादाबाद तहसील में रजिस्ट्री कराने गया था, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पाई और अगली तारीख तय हुई। जिसके बाद वह रामनगर लौट आया। जमीन बेचने से नाराज थे दोनों
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि दोनों भाई नईम और नाजिम रात करीब 9 बजे बाइक से रामनगर पहुंचे। उस समय बुजुर्ग सलीम अली पूछड़ी स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहा था। दोनों बेटों ने बारी-बारी से पहले डंडे से हमला किया और उसके बाद पत्थरों से पिता का सिर कुचल दिया। उसी रात दोनों आरोपी वापस अपने घर मुरादाबाद लौट गए। बुजुर्ग की थी दो शादियां
जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी​ ने बताया- सलीम की दो शादियां थी। पहली शादी से जो बेटे थे, उन्होंने ही अपने पिता की हत्या की। जिस डंडे से हत्या की उसे रामनगर पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ​​​​​​