मुरादाबाद में 2 दिन पहले ऑटो वाले से मारपीट करने वाली संभल की यू-ट्यूबर बहनों महक और परी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों बहनें दो मौलानाओं को धमकी दे रही हैं। वीडियो में महक-परी कह रही हैं- उनके मारपीट के वीडियो पर दो हाफिज इंस्टाग्राम पर कुछ ज्यादा की कमेंट्स कर रहे हैं। मौलाना का काम मस्जिद में नमाज पढ़ाना है। उसे इंस्टाग्राम से भला क्या मतलब है। अगर ज्यादा बकवास की तो ऑटो वाले की तरह पिट जाओगे। असल में महक-परी ने मौलाना को धमकाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इसमें उनके साथ एक अन्य महिला भी नजर आ रही है। जिसमें दोनों बहनें कह रही हैं कि उनकी ऑटो वाले से मारपीट में दो हाफिज बहुत बातें बना रहे हैं। इन लोगों को हम बता देना चाहते हैं कि हम पिटे नहीं हैं हमने पीटा भी है। देखें वीडियो… वीडियो में महक और परी बोलीं- ”दो हाफिज कुछ ज्यादा ही भौंक रहे हैं कुत्तों की तरह। अबे पहले वीडियो चेक कर, किसने मारा और किसने ना। अगर उसने एक मारा था न, तो मैंने दो लगाए थे। तू बता रहा है हमें, कैसे क्या। अगर कहीं दिख गया न तू, तो तेरा भी वही हाल करेंगे। इज्जत से रोस्ट कर ले। और तेरा काम क्या है इंस्टाग्राम पर। लौंडियों को देखना बे… बदतमीज। मुल्ला जी होकर क्या! मस्जिद में बैठ तू। इस्टाग्राम क्या चला रहा है। ये जो मेरे पीछे खड़ी हुई लड़की दिख रही है पता है वो तेरे को कैसे मारेगी। घूसा मारेगी। घूसा। ”
ये है पूरा मामला दरअसल 3 नवंबर को संभल की यू-ट्यूबर बहनें महक और परी का हाईवे पर हंगामा करने एक वीडियो सामने आया था। इसमें दोनों बहनें बीच सड़क एक ऑटो ड्राइवर से भिड़ गईं। फिर तीनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। 54 सेकेंड का ये वीडियो मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर मझोला थाना एरिया का है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवतियां किसी बात पर ऑटो ड्राइवर से उलझ रही हैं। उन दोनों में से एक युवती पहले ड्राइवर को धक्का देती है। देखें ऑटो ड्राइवर का मारपीट की तस्वीर इस पर ड्राइवर सामने खड़े एक युवक से अपनी बात कह रहा होता है, तब तक दोनों बहनें उसके पीछे से आती हैं और उस पर हाथ छोड़ देती हैं। इस पर ड्राइवर विरोध करते हुए गाली देता है। तब तक दोनों बहनें ड्राइवर को खींचते हुए सड़क के किनारे ले जाती हैं और उससे गुत्थम गुत्था हो जाती हैं। उसके बाद हाथ-पैर से मारती दिख रही हैं। इस दौरान सड़क पर गाड़ियां कुछ देर के लिए रुक जाती हैं। लोग दोनों युवतियों के बारे में बातें करते हुए दिख रहे हैं। थोड़ी देर के लिए जाम भी दिख रहा है। ऑटो ड्राइवर से मारपीट मामले में SP सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि वीडियो चौधरी चरण सिंह चौक के पास का है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि ये कोई वास्तविक घटना है या फिर दोनों बहनों का पहले की तरह काेई पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं। छानबीन होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा। अब जानिए कौन हैं महक और परी संभल जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर पर एक गांव है शाहबाजपुर कलां। यहां के रहने वाले सरफराज और नईमा की बेटियां हैं मेहरुल निशा उर्फ परी और महक। यह दोनों बहनें सोशल मीडिया पर महक–परी 143 के नाम से अकाउंट चलाती हैं। दोनों बहनें इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती हैं। इनका मकसद इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाकर पैसे कमाना है। इनके वीडियो में अक्सर आपत्तिजनक कंटेंट होता है। इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है। कई बार मुकदमा हुआ है। जुलाई में इन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में जमानत मिलने पर जेल से बाहर आई थीं। जेल से बाहर आने के बाद भी इनसे जुड़ा कई विवाद सामने आ चुका है। ………………… ये खबर भी पढ़ें… काशी के आश्रम में महिला से अश्लीलता; 4 शिष्य कमरे में खींच ले गए; महंत बोले- केवल मारपीट हुई थी काशी के करपात्री धाम आश्रम में 4 शिष्यों ने एक महिला के साथ अश्लीलता की। ये सब उसके पति के सामने हुआ, जो 6 महीने पहले इसी आश्रम में रहता था। एक गोशाला में गोपालक हुआ करता था। पढ़िए पूरी खबर