मेरठ में आज दूसरे दिन किसान धरने पर हैं। रातभर किसान बारिश में बैठे भीगते रहे। किसानों का कहना है कि गन्ना मूल्य हमें उतना भी नहीं मिल पा रहा है, जितनी लागत उस फसल को पैदा करने में आ रही है। पिछले मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना सरकार चला रही है। वो पहले जनता को इसके लाभ बताएं। न स्मार्ट मीटर लगाने देंगे, न किसानों का शोषण होने देंगे। किसान कमिश्नर से बात करने के लिए डटे रहे। अब मंगलवार सुबह किसानों को बातचीत के लिए कमिश्नर ने बुलाया। कमिश्नर कार्यालय पर करीब 20 किसान पहुंच गए। हालांकि, कमिश्नर नहीं आए। जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, सीडीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी ही पहुंचे। फिर बातचीत शुरू हुई। किसानों की मुख्य मांगें जानिए- किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…