धीरेंद्र शास्त्री की पूरी रात जलती चिताओं के बीच साधना:काशी में दादा गुरु को याद किया; WWE रेसलर रिंकू से मुलाकात; VIDEO देखिए

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री काशी पहुंचे। उन्होंने यहां मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं के सामने पूरी रात कठिन साधना की। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया, उनके दादा गुरु का शरीर यहीं पूर्ण हुआ था, जिससे उनका मणिकर्णिका घाट से संबंध 2010 से जुड़ा हुआ है। काशी में उनकी WWE के रेसलर रिंकू सिंह उर्फ वीर महान से मुलाकात हुई। रिंकू सिंह इस समय प्रेमानंद महाराज के साथ रहते हैं। VIDEO में जानिए बागेश्वर बाबा के दादा गुरु कौन थे, उन्हें चमत्कारी सिद्धियां कैसे मिलीं?