बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुछ ही देर में सुलतानपुर पहुंचेंगे। वह विजेथुआ में चल रही रामभद्राचार्य की कथा में शामिल होंगे। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय भी अपने सहयोगियों के साथ महोत्सव में शामिल होंगे। अब तक यहां 10 हजार लोग पहुंच चुके हैं। शाम तक भीड़ बढ़ने की संभावना है। धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही पहुंचने लगी। कई घंटे से लोग इंतजार में बैठे हैं। विवेक तिवारी 9 दिवसीय रामकथा का आयोजन करा रहे हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी कथावाचक हैं। कल कथा का समापन होना है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी कह रहे हैं कथा
विजेथुआ धाम में 9 अक्टूबर को यह रामकथा शुरू हुई थी। इसका समापन कल होगा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी इसमें कथावाचक हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम के निर्देश पर एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। जगह-जगह स्वागत के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। सुबह से ही लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं। 10 हजार से ज्यादा लोग अब तक पहुंच चुके हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। एक बुजुर्ग महिला 12 बजे से ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन के लिए पहुंच गई। 74 मजिस्ट्रेट व्यवस्था में लगे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रीती जैन ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री दिल्ली से हेलीकॉप्टर से अमहट हवाईपट्टी पर उतरेंगे। इसके बाद वे कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 5:30 बजे वह अमहट से हेलीकॉप्टर से दिल्ली लौट जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटर टैंकर, मोबाइल टॉयलेट और एलईडी टीवी स्क्रीन लगाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में कुल 74 मजिस्ट्रेट व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे। गोपाल राय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे
इस बीच, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय भी शुक्रवार को अपने सहयोगियों के साथ सुलतानपुर के विजेथुआ महोत्सव में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे हनुमंत लला के दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे। श्री राय महोत्सव के आयोजक विवेक तिवारी के विशेष आमंत्रण पर अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ यहां आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…