प्रयागराज में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के आखिरी दिन गुरुवार को भक्तों की अर्जियां सुनीं। सभी की अर्जी सुनने के बाद बागेश्वर बाबा ने भूत-प्रेत से परेशान लोगों को अर्जी लगाने के लिए आगे बुलाया। पीड़ित भक्त चीखते-चिल्लाते आगे आए। सभी स्टील की रेलिंग पकड़कर खींचने-तोड़ने लगे। इस दौरान बाउसरों ने किसी तरह रेलिंग को संभाले रखा। वहीं, दिव्य दरबार में न पहुंच पाने की वजह से एक महिला श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों से कहासुनी हो गई। धीरेंद्र शास्त्री ने दूर-दूर बैठे भक्तों की अर्जी सुनी। फिर सामूहिक अर्जी लगवाई। बाबा ने कहा कि जिनकी अर्जी नहीं लगी, वे सामूहिक अर्जी में दोनों मुट्ठी बंद करके अर्जी लगाएं। बालाजी सबकी अर्जी पूरी करेंगे। प्रयागराज के भक्त अरविंद पांडेय ने कहा- बड़ी श्रद्धा आस्था के साथ अर्जी लगाने आए थे। बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में दुबई के बड़े कारोबारी डॉक्टर डीबी शेख अब्दुल्ला पहुंचे। उनके साथ अन्य कारोबारी भी थे। सभी ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया। महाभारत सीरियल में श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भी दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंचे। कथा के बाद गायक हंसराज रघुवंशी ने शिवजी के भजन सुनाए। उन्होंने मंच पर डांस भी किया। इस दौरान भक्त भी उनके गाने- ये जीवन तेरा माटी का पुतला… पर साथ झूमते नजर आए। 3 तस्वीरें देखिए… कथा से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए