मेरठ पुलिस ने मंगलवार को ब्रह्मपुरी में नशे के कारोबारी ईशु की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। इस दौरान पुलिस ने ढोल नगाड़े के साथ गोदान और घर को सील किया। इस दौरान पुलिस करीब दो घंटे से ज्यादा मौजूद रही। पुलिस ने इस दौरान एनाउसमेंट भी किया। बता दें कि ईशु डबल मर्डर का भी आरोपी है। मेरठ पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरोहबंद अपराधियों पर गैंगस्टर लगा रही है। गैंगस्टर की कार्रवाई इसलिए की गई ताकि उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क किया जा सके। ऐसे ही एक अपराधी ब्रह्मपुरी अंबेडकर नगर निवासी ईशु पुत्र करन सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, जिसके द्वारा नशे के अवैध कारोबार से संपत्ति एकत्र की गई थीं। 28 अक्टूबर को हुई गैंगेस्टर की कार्रवाई
ब्रह्मपुरी थाने में 28 अक्टूबर, 2025 को तत्कालीन एसएचओ रमाकांत पचौरी के द्वारा एक गैंग रजिस्टर्ड किया गया, जिसमें ईशु पुत्र करन सिंह, विकास जाटव पुत्र चरन सिंह, बृजमोहन पुत्र महिपाल सिंह और नितिन पुत्र नेपाल सिंह शामिल रहे। यह गैंग काफी समय से नशे के अवैध कारोबार से संपत्ति अर्जित करता आ रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था और युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत हत्या, चोरी, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। भारी फोर्स देखकर लोगों में खलबली
आज एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे के निर्देश पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई। थाना परतापुर पुलिस ने भारी पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और तहसील टीम के साथ कार्रवाई करते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई। इसके बाद पब्लिक एनाउंस सिस्टम के जरिए लोगों को होने जा रही कार्रवाई के बारे में बताया गया। मौके पर जब्तीकरण के बोर्ड लगाए गए और संपत्तियों को विधिवत सील कर कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्तियों में प्रेम विहार स्थित करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये कीमत का आलीशान मकान, लिसाड़ी गांव में करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये कीमत का दूसरा मकान और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी शामिल है। कुल संपत्ति की कीमत लगभग 2 करोड़ 80 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। मुनादी कराकर 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क नायब तहसीलदार की उपस्थिति में पहले मुनादी कराई गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ने ईशु के ब्रह्मपुरी स्थित आवास, लोहियानगर स्थित गोदाम और एक स्कूटी को सीज कर दिया। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि जिन तीन संपत्तियों को कुर्क करते हुए सीज किया है, उनकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये है। ईशु डबल मर्डर का भी है आरोपी
ईशू का नाम मेरठ के चर्चित डबल मर्डर केस में भी सामने आया था। बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की मौत के बाद उनकी पत्नी कौशल चौधरी और 12 वर्षीय धेवती तमन्ना की 8 अगस्त 2022 की रात नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में बेटी स्नेहा और उसके पति ईशू का नाम सामने आया था। बताया गया कि करीब 2 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लालच में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि स्नेहा के पहले पति की मौत के बाद उसकी बेटी तमन्ना के नाम ससुराल की संपत्ति और जमीन दर्ज कराई गई थी। इसी संपत्ति को लेकर लालच बढ़ा और फिर पूरा परिवार खून से रंग गया। —————————- यह खबर भी पढ़िए- कानपुर में SSC GD परीक्षा रद्द होने पर हंगामा:399 सीटों की जगह 819 कैंडिडेट बुलाए, बैठने की जगह नहीं मिली; हाईवे पर उतरे छात्र कानपुर में सोमवार को एसएससी जीडी परीक्षा देने पहुंचने अभ्यर्थियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। क्षमता से तीन गुना ज्यादा अभ्यर्थी बुला लिए गए। इससे वहां अफरा-तफरी हो गई। छात्र सड़क पर उतर कर हंगामा करने लगे। अव्यवस्था फैलने से परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इससे छात्र भड़क गए। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन सेंटर का है। पढे़ं पूरी खबर…