नोएडा के सेक्टर-2 में एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज उठी कि 5 किमी दूर से काला धुआं उठते देखा गया। गार्ड ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर थाना फेज-1 पुलिस और दमकल की 30 गाड़ियों को भेजा गया। 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से कंपनी को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-2 के डी-93 शम पेंट्स इंडस्ट्री है। यहां शॉट सर्किट होने की वजह से कंपनी में सुबह 5 बजे के करीब आग लगी। आग कंपनी के ऊपरी तल पर लगी थी। केमिकल और पेंट होने की वजह से आग तेजी से फैली। सूचना मिलने पर ब्रिगेड की 30 गाड़ियों को भेजा गया। 3 घंटे बाद 8 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग में कोई फंसा नहीं है। जिस समय आग लगी कंपनी बंद थी। गार्ड ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। एक-एक करके 12 गाड़ियों को भेजा जा चुका है। आग बुझाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। सावधानी के तौर पर आसपास की कंपनियों को भी खाली कराया गया है। उनकी दीवारों पर लगातार पानी डाला जा रहा है। ताकि वहां आग से कोई नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि पेंट और केमिकल होने से आग तेजी से फैली थी। ऐसे में आग को समेटा जा रहा है। इसके बाद अंदर मौजूद केमिकल और पैंट को भी आग से दूर किया जा रहा है। बहरहाल आग पर जल्द काबू किया जाएगा।