नोएडा-गाजियाबाद में बारिश, 18 जिलों में ओले का अलर्ट:पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से फिर लौटेगी ठंड; पारा 4.8°C

यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया है। नोएडा-गाजियाबाद में शुक्रवार तड़के बारिश हुई। तेज ठंडी हवा के साथ हुई रिमझिम बारिश से गलन बढ़ गई। लोग घरों में दुबके नजर आए। सड़कों पर सन्नाटा रहा। आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 18 जिलों में ओले पड़ सकते हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में वहां से आने वाली ठंड हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी। आने वाले दिनों में पारा 3-4°C लुढ़क सकता है। कई जिलों में कोहरा भी पड़ सकता है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मुजफ्फरनगर सबसे ठंड रहा, यहां रात का पारा 4.8°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बरेली 6.3°C, मेरठ 7.1°C, अयोध्या 7.5°C और कानपुर 7.7°C रहा। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। 2 दिन कई जिलों में बारिश हो सकती है। 25 जनवरी से मौसम साफ होने की संभावना है। उत्तरी पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम की तस्वीरें देखिए- 18 जिलों में ओले पड़ सकते हैं
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके। इन जिलों में आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की चेतावनी
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अगरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके। क्यों पलटा मौसम, जानिए
उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। हवा की दिशा में बदलाव आया है। पहले जहां पूर्वा हवाएं चल रही थीं, अब उनकी जगह पछुआ हवाएं ले रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है और कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बन रही है। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम बारिश गेहूं-मसूर के लिए फायदेमंद
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा का छिड़काव करें, ताकि नुकसान से बचा जा सके।
———————————–