नोएडा में हिंसा, 10 गाड़ियों में आग लगाई, तोड़फोड़ की:पुलिस की गाड़ी पलटी, आंसू गैस के गोले दागने पड़े; फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन

नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार सुबह हिंसक हो गया। सुनवाई न होने कर्मचारी उग्र हो गए। सड़क पर उतर आए। पथराव शुरू कर दिया। कई गाड़ियों और बसों को आग लगा दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पुलिस की गाड़ी पलट दी। हालात बिगड़े तो जिले के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की तो उन पर पथराव कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना नोएडा फेज-2 की है। पुलिस के मुताबिक, नोएडा का फेज-2 इलाका इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव कंपनियों के कर्मचारी सैलरी बढाने को लेकर पिछले 3 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। करीब 500 से ज्यादा कर्मचारी मदरसन कंपनी के बाहर जुटे थे। हिंसा मदरसन कंपनी के बाहर हुई। इसके अलावा सैकड़ों कर्मचारी नोएडा के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। सेक्टर 1, 15 और 62 में सड़क पर बैठकर कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इससे लंबा जाम लग गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। कर्मचारियों को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-